Friday, April 19, 2024
Homeदेशहुनर हाट में बिखरा स्मिता राव के स्वर का जादू

हुनर हाट में बिखरा स्मिता राव के स्वर का जादू

रामपुर। हुनर हाट में बीती रात बॉलीवुड गायिका स्मिता राव वेल्लूर की मधुर आवाज़ से रामपुर गूंजा। शास्त्रीय एवं सूफी गायिका स्मिता राव ने ऐसा शमा बांधा कि दर्शक उनकी मधुर आवाज में गाए गीतों पर झूम उठे।

यहां शाम होते ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। स्थानीय युवा कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गीत संगीत प्रेमियों के साथ साथ रामपुर के डीएम और एसपी दोनों की अपने परिवार के साथ हुनर हाट पहुंचे और गीत संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया।हुनर हाट का चौथा दिन इसलिए भी ख़ास रहा क्योंकि यह स्थानीय लोगों के लिए हुनर हंट का पहला दिन था और पहले ही दिन रामपुर के कई लोगों ने हुनर हंट के स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा ।

ये भी पढ़ेंहुनर हाट में रामपुर के कलाकारों ने दिखाया हुनर

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में पनवड़िया क्षेत्र के नुमाइश ग्राउंड में 18 से 27 तारीख़ तक 23वें हुनर हाट का आयोजन किया गया है, जिसमें दिल्ली, रामपुर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार सहित कई अन्य राज्यों से लोग अपने हुनर के साथ पहुंचे हैं और रामपुर और आसपास से आए लोगों के मन को अपने हुनर से प्रफुल्लित कर रहे हैं।हुनर हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न राज्यों के पकवानों का जायका भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है।

हुनरमंदों द्वारा बनाए गए सामान देख कर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हैं।केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट में देश के कोने कोने से दस्तकार जुटे हैं। हुनरमंदों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। यहां बड़ों से लेकर बच्चों तक मनोरंजक का भरपूर आनंद ले रहे हैं।खास बात यह है कि यहां ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं है। आसपास के जिलों से हुनर हाट देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

ये भी पढ़ेंकोरोना से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुनर हाट में

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments