Saturday, April 27, 2024
Homeप्रदेशनिरंकारी माता सविंदर हरदेव नहीं रही,  लाखों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई 

निरंकारी माता सविंदर हरदेव नहीं रही,  लाखों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई 

-पत्रिका संवाददाता
दिल्ली।  निरंकारी माता सविंदर हरदेव जी अब इस दुनिया में नहीं रही। काफी समय से वे अस्वस्थ  चल रही थी। दिल्ली के निरंकारी ग्राउंड में लाखों भक्तों ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा बुराड़ी ग्राउंड से प्रातः 9.30 से शुरू हई तो एक बजे निगम बोध घात पर पहुंची। यह अंतिम यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़ और भव्यता ऐसी थी की यह किसी शोभा यात्रा से कम नजर नहीं आ रही थी।
माता सविंदर का पार्थिव शरीर फूलों से सुसज्जित के खुले वाहन पर रखा गया था। इस खुले रथ पर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी और उनकी दोनों बहाने एवं गुरु परिवार के अन्य सदस्य साथ रहे।
इससे पहले सद्गुरु माता सुदीक्षा जी वे माता सविंदर हरदेव जी की दो अन्य पुत्रियों ने शाल भेंट कर अपने श्रदा सुमन अर्पित किये। समस्त साधू संत- सांगत की ओर से संत निरंकारी मंडल के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह जीत और अन्य प्रबंधक तथा प्रचारक महापुरुषों ने भी शाल तथा फूलों के गुलदस्ते भेंट कर अपनी श्रदा सुमन अर्पित किये। इन संतों और भक्तो में देश के दूर-दूर के राज्यों और विदेशों से भी काफी संख्या में थे। लगभग 10 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा में संत निरंकारी मिशन की परम्पराओं के अनुसार सबसे आगे भारत तथा दूर के देशो एक सेवा दल सदस्य और उनके पीछे देश तथा दूर देशों से आये हुए प्रबंधक तथा प्रचारक, महापुरुष सफ़ेद पट्टा पहनकर चल रहे थे। रास्ते में बड़ी संख्या में सड़क के दोनों और श्रद्धालुओं ने खड़े होकर माता सविंदर जी महाराज को स्नेह पूर्वक विदाई दी। 
माता सविंदर हरदेव जी महाराज लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी। लेकिन अपनी इस अस्वस्थता को उन्होंने मिशन की गतिविधियों में बाधा नहीं बनाने दिया।  उन्होंने दो वर्ष से अभी अधिक संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु के रूप में मार्ग दर्शन किया और 16 जुलाई, 2018 को अपनी सबसे छोटी पुत्री सुदीक्षा जी को मिशन की बागडोर सौंप दी।
इसके बाद से ही माता जी स्वास्थ्य कमजोर पड़ता चला गया और वे 5 अगस्त 2018 को सांय सवा पांच बजे शरीर त्याग कर ब्रह्मलीन हो गयी।  उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बुराड़ी ग्राउंड में रखा गया।  अनुमान है की करीब पांच लाख लोगों ने माता के अंतिम दर्शन किये।
निगम बोध घाट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  माता सविंदर हरदेव जी के जीवन था शिक्षा से प्रेरणा लेने के लिए संत निरंकारी मिशन की ओर से माता सुदीक्षा जे के अध्यक्षता में प्रेरणा दिवस भी इसी दिन मनाया गया।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments