Friday, April 19, 2024
Homeखेलसिंधु को सम्मान - मिला हीरे से जड़ित रैकेट

सिंधु को सम्मान – मिला हीरे से जड़ित रैकेट

 अभिलाषा मिश्रा
     कोयंबटूर। रियो ओलंपिक्स में सिल्वर मैडल जीत कर  इतिहास रचने वाली  पीवी सिंधु को जहां एक तरफ चारों ओर से  वाहवाही मिल रही है, और सभी उनकी जीत के लिए उन्हें बधाइयां दे रहे है, वही  कीर्तिलाल जोकि देश के जाने माने नामी ब्रांड के मलिक है, उनके  द्वारा  पीवी सिंधु  को हीरे और सोने से बना एक छोटा रैकेट देकर सम्मानित किया गया।
     कीर्तिलाल द्वारा पीवी सिंधु के लिए यह तोफा ख़ास तौर पर बनवाया गया था। अपनी ख़ुशी का बयां करते हुए पीवी सिंधु ने कहा जब भी ‘किसी भी खिलाड़ी का अपनी उपलब्धियों और कड़ी मेहनत के लिए जब सम्मान किया जाता है तो उससे उसका मनोबल बढ़ता है।‘
     इसके साथ ही रियो में मेडल जीतने के बाद पहली बार मुंबई आने वाली सिंधु को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरूण लखानी द्वारा भी  सम्मानित किया जायेगा । वही उनके कोच गोपीचंद और उन्हें  मुंबई में भी महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ द्वारा छह सितंबर को  को सम्मानित किया जाएगा।
    रियो में सिल्वर मैडल जीतने के बाद वह ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है।  रियो में महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। गौरतलब  है कि सिंधू इससे पहले भी विश्व चैम्पियनशिप में भी दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments