Friday, April 26, 2024
Homeप्रदेशअब दिल्ली में पानी की कमी होगी पूरी

अब दिल्ली में पानी की कमी होगी पूरी

नेहा राठौर

कुछ समय से दिल्ली में पानी की कमी के कारण दिल्लीवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब दिल्ली जल बॉर्ड ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया है। राजधानी में पानी की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली जल बॉर्ड को एक सफलता मिल है।

अपर यमुना रिवर बोर्ड ने डीजेबी के यमुना में ट्री ट्रेट पानी को छोड़कर एक बार फिर ट्रीट कर सप्लाई करने के प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी द दी है। डिजेबी के अधिकारियों ने बताया कि अपर यमुना रिवर बोर्ट से स्वीकृति लेने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ी।

इस प्रोजेक्ट के अनुसार कोरोनेशन पिलर ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटेड पानी को पल्ला ले जाकर यमुना में छोड़ा जाएगा फिर इस पानी को वजीराबाद पॉन्ड से निकालकर दोबारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट कर सप्लाई किया जाएगा। इससे ना सिर्फ दिल्ली को जरूरत का पानी मिलेगा बल्कि यमुना नदी भी साफ रहेगी।

ये भी पढ़ें   – पॉपकोर्न दिवस: ख़ुशियों का पिटारा

 मॉडल की घोषणा  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में इस प्रोजेक्ट की जुलाई 2018 में सिंगापुर के सीवरेज के पानी को शोधित कर दोबारा उपयोग करने के मॉडल की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो साल का समय लग सकता है। जिसमे पंपिंग स्टेशन और पाइपलाइन बिछेंगी।

बनाए कुछ नियम

यमुना अपर रिवर बोर्ड ने ट्रीटेड पानी को यमुना में छोड़ने के लिए नियम बनाए है। इसके अनुसार ट्रीटेड पानी का बीओडी और टोटल सस्पेंडेड सॉलिड को रेशो 10:10 होना चाहिए। ट्रीटेड पानी को एडवांस टेक्नोलॉजी मिक्रोफल्टरेशन से भी साफ करना होगा।

ये भी पढ़ें   – यूपी में तांडव वेब सीरिज़ के निर्माताओं पर केस दर्ज

पल्ला ले जाकर यमुना में छोड़े गए पानी में से सिर्फ 80 प्रतिशत पानी ही वजीराबाद से निकाला जा सकेगा। बाकी 20 प्रतिशत यमुना में ही रहेगा। डीजेबी पल्ला और वजीराबाद पर फ्लो मीटर लगाने की योजना पर काम भी शुरू हो चुका है।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments