Friday, April 26, 2024
Homeदेशदिल्ली में नाईट कर्फ्यू ने बढ़ाया मजदूरों में लॉकडाउन का डर

दिल्ली में नाईट कर्फ्यू ने बढ़ाया मजदूरों में लॉकडाउन का डर

नेहा राठौर


राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों और कामगरों में लॉकडाउन का डर पैदा कर दिया है। इसी डर की वजह से मजदूर एक बार फिर अपने घर को रवाना होने की सोच रहे हैं। इस पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन लगा तो वह तुरंत अपने गांव को चले जाएंगे, लेकिन वह नहीं चाहते कि किसी भी हाल में लॉकडाउन लगे।

वहीं, कई प्रवासी मज़दूरों की तो अपने घर वापस जाने की खबरें भी आ रही है। दिल्ली, पुणे समेत अन्य इलाकों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटने लगे हैं। बीते दिन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर घर जाते हुए दिखे। इस पर बिहार के कुछ मज़दूरों का कहना है कि जब पिछली बार लॉकडाउन लगा था वो यहीं फंसे रह गए थे, ऐसे में अगर फिर से ऐसी स्थिति बनती है तो वह यहां फंसना नहीं चाहते हैं। इसलिए वह पहले ही अपने घर जा रहे हैं। ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढें – दिल्ली में लॉकडाउन नहीं, पाबंदियां लगेंगी- केजरीवाल

बता दें कि पिछले साल लगे लॉकडाउन के चलते दिल्ली से बड़ी संख्या में मजदूरों ने पलायन किया था। जिस कारण सभी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर वही माहौल देखने को मिल रहा है।

हालांकि शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि इस बार लॉकडाउन नहीं लगेगा, लेकिन हां पाबंदियां जरूर बढ़ाई जाएंगी। वहीं गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह ऐलान किया कि इस बार लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , औरInstagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments