Sunday, April 28, 2024
Homeदेशयूपी में अस्पताल की लापरवाही आई सामने, स्वस्थ महिला को बताया मृत

यूपी में अस्पताल की लापरवाही आई सामने, स्वस्थ महिला को बताया मृत

नेहा राठौर

देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज लोगों की एक-एक सांस पर संकट मंडरा रहा है। इस महामारी ने पहले ही जनमानस के दिल में इतनी दहशत भर दी है कि लोगों संक्रमित होने पर डर से आत्महत्या जैसे गुनाह कर रहे हैं, लड़ने की बजाय पहले ही अपने घुटने टेक रहे हैं। ऐसे में यूपी झांसी जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आग में घी डालने का काम कर रही है। दरअसल, विभाग ने कोरोना से ठीक होकर घर लौटी महिला को मृत करार दिया। जबकि महिला होम आइसोलेशन में है और पूरी तरह ठीक है।

जानकारी के अनुसार, झांसी के सिविल लाइंस में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी गुप्ता ने 11 अप्रैल को अपनी कोविड जांच कराई थी, जिसमें दोनों की रिपॉर्ट पॉजिटिव आई थी, इसी कारण वे  मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती होने के लिए पहुंच गए।

कुछ दिन बाद दोनों की हालात ठीक हो गई और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद वे दोनों होम आइसोलेशन में चले गए। हैरानी तब हुई, दोनों घर वापस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना से मरने वालों की सूची में राजकुमारी गुप्ता का नाम डाल दिया गया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके एक रिश्तेदार ने उनके हाल पूछने के लिए  फोन किया। दोनों अपने पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी, तब उस रिश्तेदार ने पूरा मामला बताया। इसे सुन दंपत्ति भी दंग रह गए। इसके बाद उन दोनों ने अपनी स्वस्थ होने का एक वीडियो जारी किया। इसी वीडियो के जरिए अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई।

यह भी पढ़ें  – चुनाव आयोग को मद्रास हाईकोर्ट की फटकार

इस पर महिला के पति का कहना है कि मैं और मेरी पत्नी दोनों ने 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। जिसके बाद 17 अप्रैल को हमारे डिसचार्ज मिल गया। अब हम दोनों 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन पर हैं और हम दोनों स्वस्थ हैं। वहीं इस पर महिला का कहना है कि मैं जिंदा हूं और पूरी तरह ठीक हूं।  

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments