Wednesday, April 17, 2024
Homeधर्मMumbai : धूमधाम से मनाया गया आराध्य ममतामयी राधे मां का जन्मदिन,...

Mumbai : धूमधाम से मनाया गया आराध्य ममतामयी राधे मां का जन्मदिन, मुरीद हुए सांसद मनोज तिवारी भी 

अपनी पत्रिका ब्यूरो 

मुंबई। हर साल की तरह इस बार भी ममतामयी श्री राधे मां का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस बार सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मुंबई में किया गया। राधे मां के जन्मदिन कार्यक्रम में देश विदेश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर भक्तों ने अपनी आराध्य ममतामयी श्री राधे मां से आशीर्वाद लिया और माता का जयकारा लगाया।

राधे मां की  झलक पाकर ही उनके भक्त खुश हो गए। माता ने भी अपने भक्तों को भरपूर आशीर्वाद दिया और उनके जीवन मंगल की कामना की। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी व हजारों लोगों ने श्री राधे माँ के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली से मुंबई पहुंचकर मां राधे का आशीर्वाद लिया। राधे मां की भक्ति भाव देखकर मनोज तिवारी उनके मुरीद हो गए। इस अवसर मनोज तिवारी ने कहा कि राधे मां पूरी तरह से समाज के लिए समर्पित हैं। उनका समाज के आगे बढ़ने बड़ा योगदान है।

 

अपने जन्मदिन पर आराध्य ममतामयी श्री राधे माँ ने अपने भक्तों से कहा कि जिसके जीवन में संतोष है। वह दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति है। जीवन में संतोष की वृत्ति का पालन करते-करते सुदामा जी ने श्री कृष्ण द्वारकाधीश को भी अपनी चरण सेवा करने पर विवश कर दिया था। जीवन सुधार पर बोलते हुए मां ने कहा कि सफल होने के लिए तीन सूत्रों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। जिसमें वाणी की मिठास एवं व्यवहार की उदारता और ईमानदारी को अपनाना।

उन्होंने कहा कि जो वस्तु प्रभु कृपा से की प्राप्त हो उसका कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। सफल होने के साथ-साथ सरल रहने के जीवन को बड़ी उपलब्धि मानना चाहिए। राधे माँ ने आगे कहा कि वह सेवा में ज्यादा विश्वास रखती हैं। जन्मदिन के मौके पर दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी राधे मां का गुणगान करते हुए नजर आए। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि आज राधे गुरु मां ने एक संदेश दिया कि अपने जन्मदिन पर गरीबों की सेवा करो, जो सक्षम लोग हैं उन्हें अपने जन्मदिन पर ऐसा करना चाहिए।

जन्मदिन से एक दिन पहले 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे माँ जी के भवन  में किया गया। दरअसल ममतामयी श्री राधे माँ के जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है। ममतामयी श्री राधे मां के जन्मदिन के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को दो हजार कि.मी. की यात्रा कर मंदिर के पुजारी छिंदा पंडित जी दिव्य ज्योति माँ के दरबार से मुंबई लेकर आये थे।

जन्मदिन के अवसर पर 3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए सुबह से ही अनाज वितरण कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान लगभग 20 हजार लोगों को अनाज का वितरण किया गया। इसके साथ ही पंखों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड़, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने हजारों लोगों का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी भी दी। दरअसल समय-समय पर ममतामयी श्री राधे माँ जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे माँ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments