Friday, April 26, 2024
Homeखेलटोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा...

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

नेहा राठौर

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यह भारत के लिए काफी गर्व की बात है। टीम इंडिया ने इस खेल में अपना कमाल दिखाया। मैच के आखिर 22वें मिनट में गुरजीत कौर के एक गोल की मदद से क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। यह पहली बार है जब ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची है।

बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम के लिए आज तीन बार ओलंपिक चैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ ये मुकाबला जीतना आसान नहीं था। सभी इस बात को जानते थे कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराना भारत के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। हालांकि भारतीय महिला टीम ने इन सभी आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराया बल्कि भारत में एक ओर मेडल आने की उम्मीद भी बढ़ा दी है।

यह भी पढे़ं- डीजिटल इंडिया की ओर भारत का बढ़ता कदम, भुगतान के लिए ई-रुपी की होगी शुरुआत

पहला क्वार्टर में दोनों टीम बराबरी पर

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच खेल की शुरुआत बराबरी से हुई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में भारत पर दबाव बनाते हुए मैच के दूसरे ही मिनट भारतीय गोल पर अटैक किया, भारतीय खिलाड़ी सविता ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद भारत ने 9वें मिनट में अपना दबाव बनाना शुरू किया और वंदना कटारिया के पास को टीम की कैप्टन रामपाल रानी ने डिफलेक्ट किया, लेकिन बोल गोल पोस्ट पर लग गई। ऐसे में पहले क्वार्टर में दोनों की टीमों ने एक भी गोल नहीं किया।  

दूसरे क्वार्टर में भारत का दबाव

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दवाब बनाने का मौका ही नहीं दिया। शुरू में ही लगातार विरोधी टीम पर अटैक किये। जिसका फायदा उन्हें 22वें मिनट में मिला, जब गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने भी इसके बाद गोल करने के कई मौके बनाएं लेकिन भारतीय टीम को भेदने में नाकाम रहा। उसके बाद

भारत का शानदार डिफेंस

तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने चतुराई दिखाते हुए भारत पर कई जोरदार हमले किए। इस मैच में उसे दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। लेकिन इसके बावजूद वो भारत के शानदार डिफेंस के आगे गोल करने में विफल रहे। और इस तरह तीसरे क्वार्टर खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 1-0 से अपनी बढ़त बनाए रखी।

खेल के आखिरी क्वार्टर में भी भारत ने शानदार डिफेंस किया। लेकिन 51वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इसके बाद 52वें मिनट में सविता ने एक और अटैक का बचाव किया और खेल के अंत में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments