Saturday, April 20, 2024
Homeदेशहुनर हाट के दूसरे दिन भी हुनरमंदों को मिली सराहना

हुनर हाट के दूसरे दिन भी हुनरमंदों को मिली सराहना

रामपुर। रामपुर में चल रहे 23वें हुनर हाट का दूसरा दिन बेहद ख़ास रहा। यहां के नुमाइश ग्राउंड, पनवड़िया में चल रहे हुनर हाट में आज दूर दूर से अनेक लोग मेला देखने पहुंचे। दर्शकों और दुकानदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। लोगों ने हुनर मंदों के हुनर को सराहा।

हुनर हाट में लगी स्टालें दर्शकों के आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। यहां मसालों का स्वाद, विख्यात रामपुरी चाक़ू की चमक और अलग पहचान और यहां के हुनरमंदों द्वारा बनाई गई खास वायलिन की मोहक धुन ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। हुनर हाट में प्रशासन का अच्छा प्रबंधन और तमाम तंदुरुस्त व्यवस्था देखी जा सकती है। प्रशासन ने बताया कि हुनर हाट में पहुँचने के लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था कराई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ेंहुनरमंदों को बाजार उपलब्ध कराना सराहनीय – गडकरी

हुनर हाट में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मुफ्त में ई टैक्सी की व्यवस्था की गई है। देश विदेश में प्रसिद्ध दस्तकारी, शिल्पकला के अनेक आयटम यहां हुनर हाट पर प्रदर्शित हो रहे हैं। देसी पकवानों के शौकीनों के लिए स्वाद का बेहतर प्रबंध है।हुनर हाट देखने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। रामपुर में ऐसा शानदार आयोजन पहली बार हुआ है। हुनर हाट में आसपास के जिलों से लोग आ रहे हैं। उन्हें यहां देश की संस्कृति के साथ ही हुनर भी देखने को मिल रहा है। पहले दिन ही बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल से लोग आए। इन जिलों के लोग हुनर हाट में पहुंचकर इसका लाभ उठा रहे हैं। रामपुर जिले की हर तहसील से लोग पहुंच रहे हैं।दस दिन चलने वाले इस हुनर हाट में देश के 27 राज्यों के दस्तकार पहुंचे हैं।

देश के कोने कोने के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद और लजीज पकवान इसमें उपलब्ध हैं। इसके अलावा नामचीन कलाकारों द्वारा हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। इस सबके चलते हुनर हाट में अनेकता में एकता की संस्कृति का जीता.जागता एहसास हो रहा है। इसके बाद 22 जनवरी से अगला यानी चौबीसवां हुनर हाट उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें ऐतिहासिक दस्तकारों के शहर रामपुर में हुनर हाट मेला कल से शुरू/

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments