देश

23 दिसबंर : राष्ट्रीय किसान दिवस

By अपनी पत्रिका

December 23, 2020

भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल 23 दिसबंर को राष्ट्रीय किसानदिवस मनायाजाता है। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कृषि और किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चौधरी साहब ने अपने कार्यकाल में कई किसान-हितैषी नीतियों का मसौदा तैयार किया था। उन्होंने किसानों के लिए कई योजनाएं भी शुरू की थी। भले ही चौधरी चरण सिंह बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री थे, लेकिन उन्होंने भारतीय किसानों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत की थी। किसानों के प्रति उनके इसी योगदान और समर्पण को देखते हुये भारत सरकार ने 2001 में  चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस  के रूप में मनाने का फैसला लिया। तभी से हर साल 23 दिसबंर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनायाजाता है।

ये भी पढ़ेंकिसानों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

किसान दिवस का महत्व

भारत कृषि प्रधान देश है और देश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर करती है। इस लिहाज से राष्ट्रीय किसान दिवस बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। केंद्र सरकार ने देश के किसानों और उनके काम का जश्न मनाने के लिये 23 दिसंबर को किसान दिवस को एक सार्वजनिक अवकाश के रुप में घोषित किया है। इस दिन को विशेष रूप से चौधरी चरण सिंह के उत्सव के लिए चुना गया था, जो देश में किसानों के कल्याण के लिए काम करने वाले अग्रदूतों में से एक थे। ऐसी मान्यता है कि चौधरी चरण सिंह ने सर छोटू राम की विरासत को आगे बढ़ाया, उन्होंने 23 दिसंबर 1978 को ही किसानों के विकास और कल्याण के लिये किसान ट्रस्ट  बनाया था। राष्ट्रीय किसान दिवस को अर्थव्यवस्था में भारतीय किसानों की भूमिका को याद करने के लिए चिह्नित किया गया है। 

यह दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों के मुद्दों को सबसे आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए लड़े और खड़े रहे। किसान दिवस का महत्व इसलिये भी बढ़ जाता है  क्योंकि यह कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों के साथ- साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम भी करता है। वास्तव में किसान दिवस देश के हर नागरिक के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि हर शक्स किसान का पैदा किया अनाज ही खाकर जिंदा रहता है। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।