हुनर हाट में बच्चों की मौज—मस्ती


रामपुर ।
हुनर हाट में आने वालों को न तो कड़ाके की ठंड रोक पाई है और न ही कोरोना का डर—भय। लोग पूरे इंतजाम के साथ बड़ी तादात में लोग वहां पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चे  ठंड के बावजूद बच्चों की मानो फौज उमड़ पड़ी हो। मुफ्त में झूलों का आनंद ले रहे हैं। हाट के पांचवें दिन जब धूप खिली तो हुनर हाट में काफी संख्या में बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आए। बच्चों ने जमकर झूलों का आनंद लिया। इसके अलावा हुनर हाट में खिलौने आदि खरीदे। झरने के पास, छप्पर शेड, हाथी के स्टेचू, क्रिसमस ट्री, बैलगाड़ी के पास फोटो भी खूब खिचाईं, तमाम राज्यों के लजीज व्यंजनों का भी जायका लिया। इसके अलावा कुछ बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाना भी सीखे। हुनर हाट में आकर बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए।

कोरोना काल के चलते काफी समय से बच्चे घरों में कैद होकर रह गए थे। त्योहारों के अवसर पर लगने वाले मेले भी काफी समय से लगना बंद हो गए। अब केंद्र सरकार की ओर से पनवड़िया में हुनर हाट लगाई गई है। इससे बच्चों को एक बार फिर मौज-मस्ती करने का अवसर मिला है, जिसे सभी काफी लुत्फ उठा रहे हैं। अभिभावक भी इस अवसर को खोना नहीं चाहते। इसलिए वह पूरे परिवार के साथ हुनर हाट में घूमने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें5वें दिन असलम साबरी की क़व्वाली के दीवाने हुए रामपुर वाले, नहीं रुकी तालियाँ

जनपद के अलावा आसपास के कई जिलों के लोग पूरे परिवार के साथ हुनर हाट में घूमने आ रहे हैं। इससे काफी रौनक बढ़ गई है। हुनर हाट में बच्चों के लिए प्रशासन की ओर से नि:शुल्क झूला झूलने की व्यवस्था कराई गई है। झूलों के अलग—अलग नाम हैं। मछली वाला झूला, मिक्की माउस, जंपिग झूला, मिनी ट्रेन झूला, नैनो झूले हैं। इन पर बच्चे जमकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। बच्चों को मौज-मस्ती कर देख अभिभावक भी काफी प्रसन्न हो रहे हैं। बच्चों को झूला झुलाने के बाद उनको उनकी पसंद के खिलौने दिलाए। इसके अलावा हिदुस्तान के अलग-अलग प्रदेशों के व्यंजनों का भी स्वाद लिया।

राजकीय इंटर कालेज शाहबाद के प्रधानाचार्य इदरीश अहमद अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनकी पत्नी शबनम, बेटी उजैफा, लायबा और बेटे हस्सान ने पूरी हाट का भ्रमण किया। बच्चों ने झूले का आनंद लिया और लजीज व्यंजनों का जायका भी लिया। उनका कहना है कि रामपुर में इतना अच्छा आयोजन पहली बार हुआ है। सभी लोगों को अपने परिवार के साथ एक बार इसमें जरूर आना चाहिए। जिलाधिकारी ने आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि एक-एक ब्लाक के बच्चे और शिक्षक हुनर हाट में जा सकते हैं।  
बच्चों ने यूं किया अपनी खुशी का इजहार

ये भी पढ़ें हुनर हाट में झूलों का आनंद ले रहे हैं बच्चे

हरमन वीर सिंह – कोरोना काल में काफी समय से मेले भी नहीं लगे। इस कारण काफी समय से झूले का आनंद भी नहीं ले पाए। यहां पर सभी तरह के झूले झूलने का मौका मिला।

अमान अली – हुनर हाट में विभिन्न तरह के झूले लगे हैं। एक-एक कर सभी झूलों का जमकर आनंद लिया। यहां पर काफी अच्छा लग रहा है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

शाहनवाज – हमें झूला झूलना काफी पसंद हैं। मगर कोरोना काल के चलते काफी समय से त्योहारों पर मेलों का आयोजन न होने से झूला नहीं झूल पा रहे थे। यह कमी पूरी हो गई।

अंकित – यहां पर विभिन्न तरह के झूले हैं, जिस पर जमकर मौज मस्ती की। इसके अलावा यहां पर ऐसे खिलौने भी हो जो हमने आज तक नहीं देखे। कुछ खिलौने लिए भी हैं।

शुभि – मिक्की माउस झूला काफी पसंद है, जब पता लगा कि हुनर हाट में मिक्की माउस झूला है तो माता-पिता के साथ यहां पर आकर उसका जमकर आनंद लिया।

जीशान – हुनर हाट में झूलों के अलावा खिलौने तथा खाने के एक से बढ़कर एक व्यंजन हैं। इस तरह का आयोजन अभी तक नहीं देखा था। यहां काफी आनंद आया।

रेहान – हुनर हाट में झूला झूलने के बाद अपने मन पसंद के खिलौने लिए। इसके अलावा यहां पर खाने-पीने की एक से बढ़कर एक चीजें हैं, जिनका स्वाद लिया।

जैद – कोरोना काल में घरों पर काफी समय से बोर हो रहे थे। मेले भी नहीं लग रहे थे। हुनर हाट ने उस कमी को पूरा कर दिया है। यहां पर जमकर झूला झूला।

फात्मा – हुनर हाट में झूलों के अलावा कई स्थानों पर फोटो भी खिचवाए हैं। यहां पर क्रिसमस ट्री काफी खूबसूरत बना हुआ है। उसके साथ फोटो खिचवाया है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi