Saturday, April 20, 2024
Homeदेशहुनर हाट: चॉक से मिट्टी के बर्तन बना रहे लोग

हुनर हाट: चॉक से मिट्टी के बर्तन बना रहे लोग

पत्रिका संवाददाता

रामपुर: रामपुर नुमाइश के मैदान में हुनर हाट के पांचवें दिन का नजार काफी अद्भुत रहा। हुनर हाट में मिट्टी के बर्तन और खिलौने वाले के लिए इस्तेमाल होने वाला चॉक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर लोग आकर चॉक हाथ में लेकर मिट्टी के बर्तनों व खिलौने बनाना सीख रहे हैं।

यहां पहले ही दिन से उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है। खूबसूरत देशी मॉडल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ग्रामीण परिवेश को झलकाते तमाम मॉडल लोगों की पसंद बने हुए हैं। यहां रात के बजाए लोग दिन में ज्यादा आना पंसद कर रहे हैं।

कड़ाके की सर्दी की वजह से लोग रात में आने से बच रहे हैं,लेकिन दिन में हुनर हाट का नजारा कुछ अलग ही नजर आ रहा है। ऊंच से लेकर बैल तक के मॉडल लोगों को पसंद आ रहे हैं। नागालैंड, पश्चिमी बंगाल, बिहार, जम्मू कश्मीर तक के देशी उत्पाद एक एक ही लाइन में नजर आ रहे हैं। बच्चों को तमाम मॉडल लोगों को पसंद आ रहे हैं। यह सब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लकड़ी के उत्पाद हो या फिर प्लास्टिक और बांस के उत्पाद लोगोंको खूब भा रहे हैं। यहां ग्रामीण परिवेश लोगों को खूब लुभा रहा है। दिन में यहां पर लोगों खासतौर से बच्चे यहां खूब आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढ़ेंहुनर हाट में बच्चों की मौज—मस्ती

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments