Saturday, April 27, 2024
Homeदेशकोरोना महामारी के कारण चार धाम की यात्रा हुई रद्द

कोरोना महामारी के कारण चार धाम की यात्रा हुई रद्द

नेहा राठौर

देश में कोरोना के बढ़ती रफ्तार के चलते गुरुवार को आगामी चारधाम की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। यह यात्रा 14 मई से आरंभ होने वाली थी। इस यात्रा को रद्द करने की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती देख यह यात्रा स्थगित की जा रही है। जानकारी के अनुसार फिलहाल सिर्फ पुजारी ही पूजा कर सकते हैं। पूरे देश के लोगों के लिए यह यात्रा अभी के लिए बंद की जा रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में यह यात्रा संभव नहीं है। बता दें कि चार धाम की यात्रा 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली थी। बीते वर्ष भी उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के कारण चार धाम की यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एक जुलाई से राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा शुरू की थी। वहीं कुछ शर्तों के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को भी चार धाम की यात्रा पर आने की अनुमति दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें  – मानवता की मिसाल- नारायण भाऊराव दाभाडकर/

बता दें कि चारधाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं। इस शुभ यात्रा में देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments