Friday, May 17, 2024
Homeदेशदिन की 5 बड़ी खबरें

दिन की 5 बड़ी खबरें

1.  चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण प्रियंका ने होने वाली अपनी असम यात्रा को रद्द कर दिया है। इस पर प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है, मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी।

2.  देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगालवार को दिल्ली के सदर बाजर इलाके में सिर्फ 100 रुपये के कारण पड़ोसियों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी हत्या कर दी गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

3.  शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी, उन्होंने लिखा कि “मैं डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं जल्दी ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। बता दें कि सचिन 27 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

4.  दिल्ली की सीमा से सटे फरीदाबाद के खोरी इलाके में शुक्रवार सुबह नगर निगम ने अवैध निर्माणों को तोड़ने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारियों ने करीब 17 सौ से अधिक मकान तोड़े। इतना ही नहीं खोरी में बने श्री कृष्ण मंदिर की मूर्ति को भी निगम कर्मचारियों ने मंदिर से हटाकर बाहर रख दिया। जिस कारण स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

5.  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ ने शुक्रवार कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। अभिनेत्री ने लीलावती अस्पताल से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मैंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। क्योंकि इस माहौल में हम सब एक साथ हैं’।

6.  2021 के होने वाले IPL 11 को लेकर टीमस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मेच के लिए अपनी ऑल टाइम इलेवन चुनी है, वहीं विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले डिविलियर्स ने अपनी टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। बता दें कि इस बार डिविलियर्स ने अपनी टीम में सात भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments