तो क्या विकास मालू ने रची थी सतीश कौशिक की हत्या की साजिश?

So did Vikas Malu conspire to kill Satish Kaushik?

सतीश कौशिक मृत्यु मामले में एक नया मोड़ आया है। कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लग रहा है। विकास मालू को सतीश कौशिक के लगभग 15 करोड़ चुकाने थे।  विकास मालू वही शख्स है जिसके फार्महाउस पर सतीश कौशिक ने आखिरी पार्टी की थी। अब विकास की पत्नी सान्वी मालू ने उसपर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं अधिवक्ता का कहना है कि इन आरोपों के आधार पर जांच को नई दिशा मिल सकती है।

नई दिल्ली, 12 मार्च। एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन से उनके परिजनों, दोस्तों और फैंस को सदमा पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश कौशिक की मौत की कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। सतीश कौशिक मामले में पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन इस बीच सतीश कौशिक आखिरी बार जिस फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे, उसके मालिक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

So did Vikas Malu conspire to kill Satish Kaushik?

 

ये फॉर्म हाउस विकास मालू का है और ये सतीश का दोस्त बताया जा रहा है। विकास मालू कुबेर ग्रुप का मालिक है। विकास बड़ा व्यापारी है और सतीश कौशिक का पारिवारिक दोस्त है। इतने तक तो ठीक था पर अब विकास की पत्नी का बयान सामने आया जिसमे उसने विकास पर सतीश कौशिक का इरादतन हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन, इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि सतीश कौशिक आखिरी बार जिस फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे, वह कुबेर ग्रुप के मालिक मालू का है।सूत्रों के अनुसार, पार्टी वाली रात दो दलालों प्रतीक आनंद और विकास अग्रवाल ने लड़कियां उपलब्ध कराई थी।  ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि दिल्ली पुलिस को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। साथ ही अब आरोप लग रहा है कि पूरे मामले को दबाने में प्रतीक आनंद ने विकास मालू की मदद की है। प्रतीक आनंद की दिल्ली पुलिस में गहरी पैठ है और उसे पुलिस ने सिक्योरिटी भी दी है। ये जानकारी बाहर आने के बाद अब पुलिस भी सवालों के घेरे में है।दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में डॉक्टर्स के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया जिसमें शुरुआती रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने इसे हार्ट अटैक ही बताया और कुछ संदिग्ध होने से इनकार किया है। सतीश की मौत का एग्जेक्ट टाइम पोस्टमॉर्टन रिपार्ट से ही क्लियर होगा। उनकी मौत रास्ते में हुई, फॉर्महाउस से निकलकर हुई, या वहीं हो चुकी थी, ये सब सतीश के मैनेजर और स्टाफ से पूछा जा रहा है।

So did Vikas Malu conspire to kill Satish Kaushik?

हालांकि कुछ ब्लड के सेंपल लिए गए हैं। विसरा प्रिजर्व किए गए हैं, जिससे पता लगेगा कि मौत के वक्त शरीर में क्या था, खून में क्या था, हार्ट की स्थिति कैसी थी, क्या खाया पिया था? ये पूरी रिपोर्ट आने में 15 दिन के आसपास का वक्त लगेगा। शुरुआती तौर पर पुलिस को सतीश कौशिक की मौत में कुछ संदिग्ध नहीं लगा है। पुलिस फाउल प्ले की थ्योरी को रूल आउट कर रही है, लेकिन जांच के दौरान इसी फॉर्म हाउस से कुछ नियमित और कुछ अलग दवाई मिली हैं, जिनकी जांच पुलिस करा रही है।

अब पुलिस विकास मालू एंगल पर भी जांच करेगी। विकास का दिल्ली के बिजवासन के पुष्पांजलि फॉर्म हाउस इलाके में मालू फॉर्म हाउस नाम से A5 फॉर्महाउस है। सूत्रों ने होली के दिन 1 बजे के करीब यहां विकास मालू ने पार्टी रखी थी, जिसमे डेढ़ बजे सतीश कौशिक और इनके अलावा 10 से 12 बड़े बिजनेस मैन शामिल थे। जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें सतीश कौशिक विकास मालू के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में कौन-कौन गेस्ट आए थे, पुलिस उनकी लिस्ट चेक कर रही है। जानकारी है कि रात को 09:30 बजे सतीश कौशिक सोने चले गए। रात 12 बजे करीब उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्होंने मैनेजर को बुलाकर सांस की तकलीफ बताई। फिर उनका मैनेजर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लेकर गया पर उनकी तब तक मौत हो चुकी थी।फार्महाउस के मालिक और कारोबारी विकास मालू के ऊपर दो महीने पहले उनकी पत्नी ने रेप का मामला दर्ज कराया था। मालू के ऊपर कुछ और भी  पारिवारिक मुकदमे हैं। विकास ज्यादातर दुबई रहते हैं। होली की पार्टी के लिए वह दिल्ली आए हुए थे।

अगर विकास की पत्नी सान्वी की माने तो विकास पर  सतीश कौशिक का 15 करोड़ का कर्जा था और वह कर्जा चुकाना नहीं चाहता था। इसलिए उसने साजिश रचकर उनको गलत दवाइयां दी जिससे उनको असमय हार्ट अटैक आया और उनका जान चली गई। अगर इस बात में जरा भी सच्चाई है तो पुलिस को नए सिरे से जांच करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.