Thursday, May 2, 2024
Homeदेशदिल्ली में सर्दी का सितम, 3 दिन राहत के आसार नहीं

दिल्ली में सर्दी का सितम, 3 दिन राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच ठंड का कहर चरम पर है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था।


आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 साल में केवल एक बार 2018 में औसत न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। जब यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान छह डिग्री था और इससे पहले 1996 में यह 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ेंकृषि कानूनों के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित

दिल्ली में इस बार दिसंबर में आठ दिन शीतलहर चली। वर्ष 2018 के दिसंबर में भी इतने ही दिन शीतलहर चली थी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीतलहर की घोषणा की जाती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली.एनसीआर में साफ आसमान, हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना के प्रभाव जैसे कारकों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है।

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय का क्षेत्र प्रभावित हुआ, जिससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से हवा की दिशा बदलने और इसके दिल्ली.एनसीआर की तरफ आने से न्यूनतम तापमान गिरने लगा। उन्होंने कहा कि ला नीना प्रभाव के कारण भी तापमान में गिरावट आती है । ला नीना प्रशांत महासागर में तापमान में बदलाव संबंधी मौसमी परिघटना है इसके कारण हवा के रूख में बदलाव आता है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments