Thursday, May 2, 2024
Homeदेशसंघर्षविराम का उल्लंघन किया पाकिस्तानी रेंजरों ने

संघर्षविराम का उल्लंघन किया पाकिस्तानी रेंजरों ने

जम्मू । एक बार फिर संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी सीमा चौकियों पर मोर्टार बम दागे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां बताया ‘‘पाकिस्तानी रेंजरों ने शनिवार रात दस बज कर करीब 40 मिनट पर आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकियों पर दो मोर्टार बम दागे।’’ उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। अधिकारी ने बताया ‘‘पाकिस्तानी गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। बीते 12 घंटे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरी बार संघर्षविराम उल्लंघन था। पाकिस्तानी रेंजरों ने शनिवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 23 सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिस पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की थी। गत 29 जुलाई और 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार संघर्षविराम उल्लंघन किया था। जुलाई में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से स्नाइपर हमले की तीन घटनाएं हुई थीं। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर ऐसी ही घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान और पुंछ में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। भारत पाक सीमा पर जुलाई में संघर्षविराम उल्लंघन की 18 घटनाएं हुई थीं जिनमें सेना के तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए थे और 14 अन्य घायल हो गए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments