Monday, April 29, 2024
Homeदेशमैक्स ने नए मरीज को भर्ती नहीं करने की स्टेटमेंट ली वापस,...

मैक्स ने नए मरीज को भर्ती नहीं करने की स्टेटमेंट ली वापस, कहा आपूर्ति मिल गई

नेहा राठौर

दिल्ली में रोज कोरोना के रेकॉड मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि जब तक ऑक्सीजन की कमी स्टेबलाइज नहीं हो जाती, तब तक वह किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं करेंगा, अस्पताल ने जल्द ही अपना यह स्टेटमेंट वापस ले लिया क्योंकि उसे इमरजेंसी सप्लाई मिल गई है।

मैक्स अस्पताल ने एक ट्वीट किया था जिसमें उसने लिखा था कि हमें यह बताते हुए बहुत खेद है कि हम दिल्ली-एनसीआर में हमारे सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पूरी होने तक किसी भी नए मरीज के एडमिशन को सस्पेंड कर रहे हैं। अस्पताल ने ट्वीट में 700 से ज्यादा भर्ती मरीजों के लिए इमरजेंसी स्थिति को मार्क किया था।

यह भी पढ़ें- केंद्र को सभी ऑक्सीजन प्लांट अपने अधीन लेना चाहिए – केजरीवाल

बता दें कि मैक्स हेल्थकेयर ने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत कई लोगों को टैग कर ट्वीट किया था कि मैक्स स्मार्ट अस्पताल और मैक्स अस्पताल साकेत में एक घंटे से भी कम ऑक्सीजन बची है, सुबह 1 बजे से INOX की फ्रेस सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं। यहां 700 से भी ज्यादा मरीज भर्ती हैं।

इसके एक घंटे बाद ही अस्पताल ने एक और ट्वीट किया कि ‘अपडेट- हमें मैक्स साकेत और मैक्स स्मार्ट में आपातकालीन आपूर्ति मिली है, जो अगले दो घंटे तक चलेगी। अभी भी हमें और सप्लाई का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।                      

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments