ग्रेटा और रिहाना को विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

नेहा राठौर

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को अंतराष्ट्रीय समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है। बुद्धवार को किसानों के समर्थन में अमेरिकी सिंगर रिहाना और पार्यवरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत इंटरनेशनल स्तर की कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी कर कहा कि ‘ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों को जान लें।‘

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और कमेंट्स से लुभाने का तरीका, खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा किया गया हो तो यह न तो सटीक है और न ही ज़िम्मेदाराना है।’ मंत्रालय ने आगे कहा, ‘इस तरह के मामलों पर टिप्पणी करने से पहले हम आग्रह करते हैं कि तथ्यों का पता लगाया जाए और मुद्दों पर उचित समझ की जाए। मंत्रालय ने कहा कि भारत की संसद ने पूर्ण बहस और चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून पारित किए।

ये भी पढे़ं-‘साइबर अटैक से बचाव गूगल क्रोम की बदौलत

बता दें की कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर इसके समर्थक और विरोध करने वाले लोगों के बीच ट्वीटर पर रोज जंग छिड़ती है। ट्वीटर पर आए दिन लोग आंदोलन को लेकर तरह तरह के ट्वीट कर रहे है। इस जंग में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल है जैसे कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ आदि। मंगलवार को इस जंग के मैदान में अंतराष्ट्रीय मशहूर हस्तियां भी #FarmerProtest  के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में कूद पड़ी। उन्हें जवाब देने के लिए सरकार को भी इस मैदान में उतरना पड़ा।

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को ग्रेटा ने किसानों को समर्थन देते हुए ट्वीट किया कि, ‘हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं।‘ उससे पहले रिहाना ने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किए जाने वाली एक खबर तो ट्वीट करते हुए लिखा की ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ #FarmersProtest भी जोड़ा था। इसके बाद और भी कई बड़ी हस्तियों ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया।  

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru