गहना गिरफ्तार, लगा एडल्ट वीडियो बनाने का आरोप

नेहा राठौर

नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने रविवार सुबह पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें अपलोड करने वाले रैकिट पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है। गहना पर आरोप है कि वह एडल्ट वीडियो बनाती है और उन्हें अपनी वेबसाइट पर शेयर करती हैं। गहना ने अब तक 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें अपनी वेबसाइट पर पैसों में बेचा है।

बता दें कि क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों की शिकायत के बाद गहना को गिरफ्तार किया है। इन तीन लोगों ने गहना पर एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने गहना के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गहना को रविवार मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढे़ंउत्तराखंड के चमोली में टूटा 24 मेगावाट के हाइड्रो प्रोजेक्ट बांध

गहना ने इन वीडियो को देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन भी रखा हुआ था, जिसके तहत वीडियो देखने के लिए 2000 रुपये भुगतान करना होता था। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम और भी कई मॉडल, सह कलाकारों और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी पर भी नज़र रखे हुए है। इन सभी पर एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर अपलोड करने का आरोप है। ग़ौरतलब है कि गहना एडल्ट फिल्मों में अभिनय करती है। वह साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा वह लंबे समय से एडल्ट फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं। बता दें कि वह मशहूर निर्माता निर्देशक एकता कपूर की वेबसीरीज गंदी बात में भी अभिनय करके चुकी है जिसके बाद से वह चर्चा में है।  

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi