Saturday, April 20, 2024
Homeदेशपहले बजट की 20 मुख्य बातें

पहले बजट की 20 मुख्य बातें

नई दिल्ली।  गुरुवार को अपना पहला बजट पेश करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कई अहम ऐलान किए। फाइनैंशल इयर 2015-16 के लिए 41,129 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

1. स्वराज फंड से 11 विधानसभाओं में जनता के आदेश के मुताबिक काम होगा।

2. एक साल में 236 नए स्कूल खोले जाएंगे, साथ ही 20 हजार शिक्षकों की भर्ती भी होगी।

3. 3 आईटीआई और 5 पॉलिटेक्निक खोले जाएंगे।

4. 10 हजार बसें उतारी जाएंगी।

5. अनधिकृत कॉलोनियों के घर फ्री होल्ड होंगे।

6. पुनर्वास कालोनियों के घर फ्री होल्ड होंगे।

7. बिजली चोरों पर भारी जुर्माना लगेगा।

8. 450 करोड़ की बिजली परियोजनाएं लगाई जाएंगी।

9. वायु प्रदूषण कम करने के लिए 12 लाख पौधे लगेंगे।

10. पेड़ काटने की फीस में बढ़ोतरी होगी।

11. पल्यूशन सर्टिफिकेट चेकिंग को ऑनलाइन किया जाएगा।

12. बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग सख्त होगी।

13. बैटरी चालित वाहनों को खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी, इसमें टू वीलर्स भी शामिल होंगे।

14. टैक्सेशन सिस्टम पारदर्शी किया जाएगा, वैट की दरों में कुछ स्पष्टीकरणों को छोड़कर कोई बदलाव नहीं।

15. पड़ोसी राज्यों के साथ टैक्स यूनिफाइड होंगे।

16. टिम्बर और मोम पर टैक्स कम किया गया, कटलरी (चाकू आदि) पर 5 फीसदी बढ़ा।

17. अधिक लोग टैक्स के दायरे में लाए जाएंगे।

18. वैट में पेनल्टी कम करने का काननू लाया जाएगा।

19. दिल्ली में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर टैक्स लगेगा।

20. शराब की लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी, लग्जरी सिनेमा टैक्स भी बढ़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments