चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा कदम, तीनों निगमों के बदले गये मेयर

नेहा राठौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने में अब सिर्फ एक साल का ही वक्त रह गया है। ऐसे में इस चुनावी साल में बीजेपी एमसीडी की सत्ता पर बने रहने के लिए काफी जद्दोजहद में जुटी हुई है। चुनाव से पहले बीजेपी ने एमसीडी में तीनों मेयरों को बदलने का बड़ा फैसला लिया है। अब से उत्तरी दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, दक्षिणी दिल्ली के मुकेश सूर्यान और पूर्वी दिल्ली के श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे।

अचानक हुए इस बदलाव में बीजेपी ने डिप्टी मेयर को प्रमोशन नहीं दिया है। आज ही यानी 8 जून 2021 को महापौर और उपमहापौर के पदों के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए 16 जून 2021 को चुनाव होंगे, जबकि नेता सदन के पद के लिए चुनाव आज से ही प्रभावी माना जाएगा।

यह भी पढ़ें  – पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में दिव्या खोसला ने किया पोस्ट

बीजेपी दिल्ली की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार अर्चना को उत्तरी दिल्ली, पवन शर्मा को दक्षिणी दिल्ली और किरण वैध को पूर्वी दिल्ली का उपमहापौर बनाया गया है।

बीजेपी ने महापौर के साथ-साथ नेता सदन भी बदल दिए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रहे छैल बिहारी, दक्षिणी दिल्ली में इंद्रजीत सहरावत और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मास्टर सत्यपाल सिंह को नेता सदन के रूप में चुना गया है।

इतना ही नहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को भी बदला दिया गया है। अब से उत्तरी दिल्ली में जोगीराम जैन, दक्षिणी दिल्ली में कर्नल बीके ओबेरॉय और पूर्वी दिल्ली में वीर सिंह पवार को स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जबकि विजय कुमार भगत को उत्तरी दिल्ली, पूनम भाटी को दक्षिणी दिल्ली और दीपक मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति का उपाध्याक्ष घोषित किया गया है।

बता दें कि वैसे स्थायी समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया महापौर के चुनाव के बाद शुरू होती है। पिछले ही साल कोरोना के कारण एक ही दिन में तीनों निगमों के मेयरों को बदला गया था, लेकिन इस साल तीन दिन में ये बदलाव किया जायेगा। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।  

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi