Sunday, April 28, 2024
Homeदेश'गौ विज्ञान' पर पढ़ाई, ऑनलाइन परीक्षा से मिलेगा एडमिशन

‘गौ विज्ञान’ पर पढ़ाई, ऑनलाइन परीक्षा से मिलेगा एडमिशन

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की घोषणा

चेतन पाठक

गाय की अहमियत हर कोई जानता—समझता है। उसके पालन—पोषण से लेकर उससे मिलने वाले दूध, गोबर और गौमूत्र के कई शोध किए जाते रहे हैं। इनसे कई उत्पाद बनाए जाते हैं। इसे देखते हुए ही केंद्र सरकार ने 6 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना की थी। अब आयोग गौ विज्ञान की पढ़ाई शुरू की जा रही है। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग  ने देसी गायों और इसके लाभ के संबंध में छात्र-छात्राओं व नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसका नाम ‘गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा’ होगा।

गौ विज्ञान परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज स्तर के छात्र सहित आम नागरिक बिना किसी शुल्क के हिस्सा ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें – सिखों की नाराज़गी बनी इंदिरा गांधी की जान की दुश्मन

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन किया गया है।  इसका मुख्य कार्य पशुओं की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण व संवर्धन सहित गौ हत्या को रोकना और गाय की उपयोगिता के प्रचार-प्रसार पर कार्य करना है।  आयोग का मानना है कि गाय पूरी तरह से साइंस है, जिसके बारे में लोगों के बीच जागरूकता होनी जरूरी है। गाय सिर्फ दूध देने वाली पशु ही नहीं है, बल्कि चार पैरों पर चलती-फिरती पूरा विज्ञान है। आयोग के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया के अनुसार अब गौ विज्ञान  पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी भी की जा रही है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के संबंध में ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद इसके नतीजे की घोषणा जल्द की जाएगी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 

गौ विज्ञान परीक्षा नि:शुल्क है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 12 स्थानीय भाषाओं में होगी। इसमें प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज स्तर के छात्र सहित आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा में गाय से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी 100 प्रश्नों को एक घंटे में हल करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments