श्मशान घाट की मौतों का दोषी पकड़ा गया

मुरादनगर, 6 जनवरी। 4 दिसंबर की रात्रि को थाना मुरादनगर व निवाड़ी पुलिस द्वारा उखलारसी मे शमशान घाट की छत गिरने की हृदय विदारक घटना के संबंध में वांछित ठेकेदार व 25000 का इनामी अभियुक्त अजय त्यागी पुत्र सतवीर त्यागी निवासी मोरटा को सटेडी नहर पुल, मुज़फ्फरनगर से थाना मुरादनगर व निबड़ी की टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोप दिल्ली होते हुए अन्यत्र भागने के लिए लोकल वाहनों की मदद लेने की कोशिश कर रहा था।

अजय त्यागी थाना मुरादनगर के मुकदमा अपराध संख्या 06.21 धारा 304, 337, 338, 409, 427 आईपीसी मे वांछित था, जो घटना के बाद से ही अपने आप को छुपाते हुए विभिन्न डग्गामार वाहनों का प्रयोग करते हुए हापुड़ मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा था। यहां आज यह लोकल वाहनों का प्रयोग करते हुए दिल्ली जाकर अन्यत्र जगह भागने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें – सिखों की नाराज़गी बनी इंदिरा गांधी की जान की दुश्मन

थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतर्गत गठित टीमों द्वारा चारों नामजद अभियुक्तों को दुखद हादसे के 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों में सुपरवाइजर, अवर अभियंता, ठेकेदार व अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने, रेस्क्यू के कार्यों एवं कानून व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी डटे रहे।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामित चार अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, चौथे फरार आरोपी अजय त्यागी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर एसएसपी द्वारा 25000 रूपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा के नेतृत्व में टीमों द्वारा प्रमुख संभावित स्थानों पर दिन भर ताबड़तोड़ दबिश, तलाश के आधार तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार अभियुक्त अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि एसएसपी व अन्य पुलिस बल द्वारा पूरे दिन की मुश्किल कानून व्यवस्था के हालातों एवं राहत कार्यों के बीच एसएसपी के निर्देशन में उपरोक्त कार्यवाही तीव्र गति से की गई।
एसएसपी द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi