Monday, April 29, 2024
Homeअपराधदिल्ली में पत्थर से मारने की धमकी देकर महिला से रेप

दिल्ली में पत्थर से मारने की धमकी देकर महिला से रेप

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर दरिन्दगी का खेल देखा गया। रात के दो बजे एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। नार्थ वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए। वीडियो में सड़क पर लेटी महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करते दिखाया गया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को खोज लिया जिसने वीडियो बनाया और अब उन दरिंदों की तलाश कर रही है।


दिल्ली में रात को दरिंदे कैसे दरिंदगी पर उतारू हो जाते है ये वीडियो उसकी की बानगी है। न रिश्तों का लिहाज़ा, न उम्र का। इस वीडियो में टोपी पहने एक लड़का महिला को धमका रहा है। उसलड़के के हाथ में बड़ा पत्थर है जिससे वह महिला को मारने की धमकी दे रहा है। उसके बाद उससे जो किया वह बेहद शर्मनाम और डरावना है।

ये भी पढ़ेंदेश में मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन : केंद्रीय सवास्थ मंत्री

दष्कर्म करने वाले युवक की उम्र 20 साल के आस पास है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तुरंत इसकी जांच के लिए दर्जन भर से ज्यादा लोग लगा दिए .और जल्द ही पुलिस को वह शख्स मिल गया जिसने यह वीडियो बनाई थी।
पुलिस उसे लेकर इलाके में घूमी तो वह महिला और उसकी बेटी भी मिल गयी।जानकारी के अनुसार युवक ने पत्थर से सर कुचलने की धमकी देकर बुजुर्ग महिला से रेप किया।

दरअसल इस महिला की अपने पति से झगड़ा चल रहा था। पति उसे छोड़कर गांव चला गया लेकिन महिला और उसके बेटी नहीं गयी। वह किराये के मकान से सड़क पर आ गयी। वह सड़क पर सोती थी और कूड़ा बीनकर अपना और अपनी बेटी का पेट पाल रही थी। बीती रात करीब दो बजे इन पर इलाके के आवारा और नशेड़ी युवकों की नजर पडी और उसके बाद जो हुआ वीडियो में कैद है। पत्थर उठाकर मारने की धमकी महिला को डरा धमका कर दरिंदों ने बेटी के सामने ही माँ का बलात्कार किया। एक युवक ने डरते डरते इनका वीडियो बना लिया और एक सोशल वर्कर को दे दिया।

प्रदीप नाम के इस युवक ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही भारत नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटना स्थल से लेकर पीड़ित महिला दोनों को तलाश कर लिया।

ये भी पढ़ेंहाई-फाई आंदोलन को वाई-फाई

पलिस अब वायरल वीडियो और चश्मदीद युवक द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस युवक ने यह वीडियो बनाया वह यदि शोर मचाता तो शायद बलात्कार की घटना को रोका जा सकता था लेकिन वह बहुत डरा हुआ है। डर अब उसके पूरे परिवार को है।
फिलहाल भारत थाना पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और रेप की आधिकारिक पुष्टि के लिए माँ बेटी दोनों को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया है। पुलिस अब उन दोनों दरिंदों को तलाश रही है और दावा कर रही है कि वे दोनों जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments