Sunday, April 28, 2024
Homeदेशपुरीः भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत,...

पुरीः भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल

नई दिल्ली। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान शनिवार को मची भगदड में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की नई मूर्तियों की नौ दिनों की यात्रा देखने के लिए पुरी आए हैं। यह यात्रा गुंडीचा मंदिर तक होगी और वहां से अपने अपने मूल स्थान पर लौटेगी। विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ की मूर्ति की झलक पाने के लिए सभी हलकों के लोग शुक्रवार से गी शहर में हैं।

श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। स्वरूप परिवर्तन के प्रतीक नबकलेबर के चलते 45 दिनों तक भगवान भीतर ही रहे। नबकलेवर 19 साल के अंतराल के बाद हुआ है। देवी देवताओं का नबा जौबन दर्शन शुक्रवार हुआ क्योंकि दो जून को स्नान पूर्णिमा पर महा-स्नान के बाद वे अंसारा पिंडी में थे। उत्सवों के दौरान 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शरीक होने की उम्मीद है, वहीं पुलिस ने हवाई और तटीय निगरानी की व्यवस्था करने के अलावा करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments