Saturday, April 20, 2024
Homeअन्यPUBG Mobile India 19 जनवरी तक हो सकती है लॉन्च

PUBG Mobile India 19 जनवरी तक हो सकती है लॉन्च

नेहा राठौर,

भारत के लाखों PUBG फैन्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। जिस गेम का बेसब्री से दोबारा भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। नए लीक्स और रिपोर्ट्स में गेम को जल्द से जल्द लॉन्च करने के बारे में कहा जा रहा है। 2020 में नवंबर में कंपनी ने गेम को लेकर भारत में गेम को दोबारा लॉन्च करने की घोषणा की थी। तब से अब तक गेम को लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं। 

कंपनी ने PUBG Mobile India के नाम से गेम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके भारतीय वर्जन में कंपनी ने कई बदलाव की बात की थी। साथ ही, यूजर्स की डेटा प्राइवेसी को लेकर भी कंपनी ने प्लानिंग की है। 

ये भी पढ़ें  – मार्टिन लूथर किंग जूनियर का अवकाश विद्रोह/

बता दें कि 2 सितंबर को PUBG समेत 118 चाईनिज़ ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। भारत सरकार ने इन ऐप्स को यूजर डेटा प्राइवेसी और आईटी एक्ट सेक्शन 69ए के तहत बैन किया था। भारत में लगे बैन को हटाने के लिए PUBG Corporation ने चीनी फ्रेंचाइजी TencentGames से अलग भारत में PUBG Mobile India के नाम से कंपनी बनाई है ताकि गेम को दोबारा से भारत में लॉन्च किया जा सके।

गेम में नए बदलाव

इस गेम से जुड़ी जो नई ख़बरें सामने आई हैं कि इस गेम को 19 जनवरी तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले दिनों इस गेम का ट्रेलर भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि बैटल रॉयल गेम को जल्द लॉन्च किया जाएगा। PUBG Mobile India के नए टीजर वीडियो में भारत के कई जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स को फीचर किया गया है। इस बार कंपनी ने यूजर्स की प्राइवसी पर ज्यादा ध्यान लिया है।

ये भी पढ़ें  – 26 जनवरी पर दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका

पिछले सप्ताह गेमिंग कंटेंट क्रिएटर Maxtern ने भी अपने ट्वीट में कहा था कि, “19 जनवरी तक बड़ी घोषणा की जा सकती है ये कंफर्म है नहीं तो मैं अपना ट्विटर डिलीट कर लूंगा।”

हालांकि, कंपनी की तरफ से इस गेम के लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भारत में PUBG Mobile India को FAU-G बैटल रॉयल गेम से टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही है, इसे 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  – राजस्थान में नामांकन के साथ निकाय चुनावों की सरगर्मी बढ़ी

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments