Wednesday, April 24, 2024
Homeअपराधनाबालिग से शादी का झांसा देकर देश साल से कर रहा था...

नाबालिग से शादी का झांसा देकर देश साल से कर रहा था रेप , गिरफ्तार 

minor rapeपत्रिका सवांददाता

दिल्ली।  पश्चिमी दिल्ली के रन्होला थाना इलाके में 12 साल की नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर एक शख्स  डेढ़ साल तक  रेप कर रहा था।  लड़की जब प्रेग्नेंट हुयी तो मामला सामने आया।  पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

 आठ महीने से प्रेग्नेंट है और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह पीड़ित लडकी से मिलने अस्पताल पहुंची और दिल्ली में महिलाये सेफ नही होने पर चिंता जाहिर की.
 आरोप 21 साल के पिंटू त्यागी  है जो दूध का कारोबार करता है।  पीड़ित लडकी के साथ पिंटू त्यागी पिछले डेढ़ साल से रेप कर रहा था और ससुराल से आई लडकी की बड़ी बहन को अपनी छोटी बहन के गर्भ को देखकर शक हुआ और अस्पताल लेकर आये पता चला 12 साल की ये लडकी आठ महीने से प्रेग्नेंट है और तुरंत पुलिस शिकायत कर संजय गांधी अस्पताल में लडकी को भर्ती कराया गया।।
इस घटना  पर बरखा सिंह ने केजरीवाल सरकार को कोसा और कहा की “आप ” सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता थी पर हालात नही सुधरे।
दिल्ली पुलिस ने 376 और पास्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लडके को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस नाबालिग लडकी की जिन्दगी आरोपी ने बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर तबाह कर दी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments