Karnataka Assembly Election : मतदान ने पकड़ी रफ्तार, सिद्धारमैया का 130 सीटें जीतने का दावा 

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का 130 से अधिक सीटें जीतने का दावा

कर्नाटक में मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बुधवार को मैसूर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को देखने के बाद मैं आपको बता सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी को 130 से अधिक सीटें मिलेंगी।” उन्होंने कहा, “ये संख्या 150 तक जा सकती है।”उधर कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता के. एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोगा में पोलिंग बूथ पर वोट डाला है ।  पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने रामनगर विधानसभा सीट के लिए वोट डाला है । कापू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री विनय कुमार सोराके ने बुधवार सुबह अज्जरकडू बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी दक्ष सोराके और उनके बेटे द्विशन सोराके भी मौजूद थे। इन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोराके और उनका परिवार घर से पैदल मतदान करने गए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी जीत का विश्वास जताया।

दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 मई को वोटों की गिनती होगी। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए 2,615 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष, 184 महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच माना जा रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 5,31,33,054 मतदाता बुधवार को 58,545 पोलिंग सेंटरों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिला और 4,927 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग मतदाता और 12,15,920 मतदाता 80 साल से ऊपर के हैं। लगभग चार लाख कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi