Exit Poll : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कितने जीतेगी बीजेपी?

Tripura, Nagaland, Meghalaya Exit Polls: तीन राज्यों में से दो में एनडीए के जीतने की संभावना दिखाई दे रही है जबकि मेघालय में एनपीपी और टीएमसी के बीच में टक्कर का अनुमान है।

Tripura, Nagaland, Meghalaya Election Results : नॉर्थ ईस्ट इंडिया के तीन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पूरे देश को इन राज्यों के चुनाव परिणाम का इंतजार है। इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीत सकती है जबकि नागालैंड में उसकी सहयोगी एनडीपीपी चुनाव जीत सकती है। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है।

ज़ी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। नागालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की सरकार बन सकती है जबकि मेघालय में एनपीपी सत्ता में वापस लौटती दिखाई दे रही है।

नागालैंड में एनडीए गठबंधन की सरकार का अनुमान

नागालैंड में इंडिया टुडे एक्सिस मॉय एक्सिस एग्जिट पोल में एनडीपीपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इस एग्जिट पोल में एनडीपीपी-बीजेपी को 38 से 44 विधानसभा सीटें मिल सकती है। एनपीएफ को 3 से 8, कांग्रेस पार्टी को 1 से 2 विधानसभा सीटें जबकि अन्य दलों को 5 से 15 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 44 सीटें, एनपीएफ को 6 सीटें जबकि अन्य दलों को 9 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी का इस राज्य में खाता खुलना मुश्किल बताया जा रहा है। ज़ी न्यूज एग्जिट पोल के अनुसार, नागालैंड में एनडीए गठबंधन 35 से 43 विधानसभा सीटें जीत सकती है। एनपीएफ 2 से 5 सीटें, कांग्रेस 1 से 3 सीटें जबकि एनपीपी 0-1 सीट जबकि अन्य दल 6 से 11 सीटें जीत सकते हैं।

त्रिपुरा में किस पार्टी की कितनी सीटें?

India Today Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 36-45 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं। यहां लेफ्ट को 6 से 11 विधानसभा सीटें, तिपरा मोथा को 9 से 16 विधानसभा सीटें मिले मिल सकती हैं। बात अगर Zee News-Matrize एग्जिट पोल की करें तो त्रिपुरा में बीजेपी 29 से 36 विधानसभा सीटें जीत सकती है, सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन 13 से 21 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं। तिपरा मोथा के 11से 16 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं। राज्य में अन्य दल भी शून्य से 3 विधानसभा सीटें जीत सकते हैं।

मेघालय में एनपीपी सबसे आगे?

इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, मेघालय में एनपीपी 18 से 24, कांग्रेस 6से 12, बीजेपी 4 से 8, अन्य दल 4 से 8 सीटें जीत सकती हैं। टाइम्स नाऊ के सर्वे के अनुसार, कांग्रेस 3 विधानसभा सीटें, एनपीपी 22 विधानसभा सीटें, बीजेपी 5 विधानसभा सीटें जबकि अन्य दल 29 विधानसभा सीटें जीत सकती है। ज़ी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, मेघालय में कांग्रेस 3 से 6 विधानसभा सीटें , एनपीपी 21 से 26 विधानसभा सीटें, बीजेपी 6 से 11 विधानसभा सीटें जबकि टीएमसी 8 से 13 विधानसभा सीटें जीत सकती है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi