दीनेरो ऐश के इंडियन फ्लेवर वाले गानों का लूट लो मजा

लूट लो मजा,व्हाट्स नॉट टू लव, इंडिया जी, दिल है आदि गानों से विदेशों में धूम मचाने वाले इंटरनेशनल सिंगर, रैपर और  बॉलीवुड म्यूजिम डायरेक्टर दीनेरो ऐश अपने नए गाने फ्रीडम के साथ हाजिर हैं।  

उन्होंने हाल में ही रेगा म्यूजिक के दिग्गज अपाचे इंडियन के एल्बम “व्हाट्स नॉट टू लव” में अपने हॉट नए सॉन्ग ‘ फ्रीडम ‘ को जगह मिली है। इसे उन्होंने न केवल गाया है, बल्कि उसका म्यूजिक भी कंपोज किया है। उन्होंने इसे पिछले दिनों म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में रिलीज किया। वे भले ही इंग्लैंड में रहते हों, लेकिन उन्होंने इंडियन म्यूजिक के फ्लेवर और गानों के बोल को ही अहमियत दी और  अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक के दीवानों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल हुए।

दीनेरो के गानों का आनंद  इंटरनेशनल दर्शकों को तब से मिलना शुरू हुआ जब से उनके गाने लंदन रेडियो पर बजने लगे। शिबानी कश्यप के साथ दीनेरो का गाना “LOOT LE MAZAA” लंदन रेडियो स्टेशन EAVA 102.5 FM द्वारा पूरे ब्रिटेन में बजाया जा रहा है। उनका गाना “INDIA JI” रेडियेशियन लंदन में अगले कुछ सालों तक हर दिन बजता रहेगा !!

यह भी पढे़ृ – चमत्कारिक सिद्ध पीठ वाघेश्वर धाम के सामाजिक कार्य

दीनेरो के लोकप्रिय गीतों जैसे काली रातें, पार्टी चली, दो रे मी, लूट ले माज़ा, इंडियाजी , दिल है, आदि हैं। उनके गाने आनेवाले दिनों में बॉलीवुड की फिल्मों और वेबसीरिज में सुने जा सकते हैं।  दीनेरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल @Dinero ऐश भी है, जिसपर उनके गाने सुने जा सकते हैं।

डिनरो का जन्म भारत में हुआ, यूएसए में पले-बढ़े और सफलतापूर्वक भारतीय संगीत उद्योग में एक ऐसा नाम कमाया। उन्होंने यूबी 40, अपाचे इंडियन, ऐश किंग जैसे दिग्गजों के साथ लाइव परफॉर्मिंग की। उनकी पहचान आज की तारीख में आर्टिस्ट (गायक, रैपर, इंस्ट्रुमेंटलिस्ट) के रूप में बन चुकी है। उन्होंने शिवानी कश्यप, स्टीरियो नेशन (3500 से अधिक लाइव शो में) फीवर 104 एफएम पर भी काम किया है।  वे आनेवाली मूवी “कैंडी ट्विस्ट – द क्राइम स्टोरी” के म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

यह भी पढे़ृ – मोहम्मद के अज़ीज़: हज़रत अली

वेबसीरीज “ज़िन्दगी”, एमटीवी सीरीज़ “हिमालयन सर्वाइवर्स” आदि के लिए गाने गाए और म्यूजिक दिया है।  उन्होंने अमेजन, बीएमडब्ल्यू, एयरटेल, नोकिया, मैकिन्से, कोका कोला, आईपीएल, हिंदुस्तान टाइम्स आदि जैसे प्रसिद्ध निजी ब्रांडों के लिए फिल्मों, वेबसीरीज, शिक्षा, रक्षा बलों, फैशन, खेल से संबंधित प्रोडक्ट के लिए क्यूरेट म्यूजिक का काम किया है।  
दीनेरो ने अपने लाइव शो में एक अद्वितीय रंगीन हेडगेयर पहना, जिसे वार्बननेट कहा जाता है! उनकी यह शैली निश्चित रूप से भीड़ खींचने के लिए काफी है।

दीनेरो के मूल संगीत को आईट्यून्स, स्पॉटीफाई, अमेज़ॅन संगीत, हंगामा, गाना, जियोसावन, टाइडल, डीज़र इत्यादि पर सुने जा सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi