Friday, May 17, 2024
Homeराजनीति''Bengal में लोकसभा की 25 सीटें जीतेगी भाजपा'', माणिक साहा बोले- त्रिपुरा...

”Bengal में लोकसभा की 25 सीटें जीतेगी भाजपा”, माणिक साहा बोले- त्रिपुरा के बाद अब करेंगे बंगाल फतह

  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि त्रिपुरा में जीत मिली है अब बंगाल फतह करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा 25 सीटें जीतेगी।

कोलकाता । हाल ही में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पार्टी की जीत के बाद बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल पर यहां जीत की तैयारी कर रही है। त्रिपुरा में जीत के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने डॉ. माणिक साहा शनिवार को कोलकाता के दौरे पर पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा इकाई ने उन्हें सम्मानित किया।

”बंगाल में लोकसभा की 25 सीटें जीतेगी भाजपा”

इस अवसर पर साहा ने भी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि त्रिपुरा में जीत मिली है, अब बंगाल फतह करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा 25 सीटें जीतेगी। कोलकाता के सेंट्रल लाइब्रेरी हाल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साहा समेत उनके साथ आए त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर व अन्य मंत्रियों को सम्मानित किया।

”काम के आदमी हैं माणिक साहा”

सुकांत मजूमदार ने त्रिपुरा के सीएम को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर भाजपा विधायक व प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पाल ने कहा कि साहा पास के और काम के आदमी हैं। वह सदा ही जनता के करीब रहे हैं और त्रिपुरा की जनता ने दूसरी बार उनके प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की तरह बंगाल में भी परिवर्तन आएगा। इस मौके पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments