Thursday, April 25, 2024
Homeदेशभाजपा और केंद्र सरकार वसुन्धरा राजे के साथ: गडकरी

भाजपा और केंद्र सरकार वसुन्धरा राजे के साथ: गडकरी

जयपुर।  केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, ‘‘केन्द्रीय भाजपा संगठन एवं केन्द्र सरकार पूरी तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ खड़ी है। पार्टी कल भी वसुन्धरा के साथ थी और आज भी उनके साथ है।’’ एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं। आरोपों में न कोई वैधानिकता है और न किसी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गडकरी ने कहा कि वसुन्धरा राजे पर जो आरोप लगे हैं वे बेबुनियाद हैं। जहां तक इनके बेटे पर लगे आरोप का मामला है, वह पूरी तरह से व्यावसायिक लेनदेन है और इसका आयकर रिटर्न भी दाखिल किया गया है। किसी से पैसा कर्ज पर लेना कोई गुनाह नहीं है। इस प्रकार की डील को इस तरह राजनैतिक विवादों में लाने की जो कोशिश की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे वह सुषमा जी का सवाल हो या वसुन्धरा जी का।’’ उन्होंने कहा ,‘‘वसुन्धरा जी लीगली (कानूनी तौर पर), लॉजिकली (तार्किक दृष्टि से) और एथिकली (नैतिक मूल्यों की दृष्टि से), बिल्कुल सही हैं। कहीं उनकी कोई गलती नहीं है। कोई भ्रष्टाचार नहीं है और गैरकानूनी लेनदेन नहीं है। आरोपों में तथ्य नहीं है और यह आरोप निराधार हैं। इस प्रकार की राजनीति करना यह मुझे लगता है ठीक नहीं है और किसी को भी इस प्रकार बदनाम करना उचित नहीं है।’’

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments