समाजवाद का अलख जगाने निकला भारतीय सोशलिस्ट मंच 

भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार आजकल उत्तर प्रदेश में समाजवाद का अलख जगाने निकले हैं। वह गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी पीड़ा को जान रहे हैं। गैर बराबरी की लड़ाई लड़ने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 इस अभियान के बारे में आदित्य कुमार का कहना है कि देश में जमीनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। पिछले दिनों समाजवाद के नाम पर जो हुआ है वह सबने देखा है। समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश, आचार्य नरेंद्र देव और कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादियों की विचारधारा को पूरी तरह भुला दिया गया था। यही वजह रही कि आज सत्तारूढ़ पार्टी समाजवाद का मजाक बना रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सोशलिस्ट मंच जमीनी लड़ाई लड़ेगा। लोगों को उनके मान सम्मान  और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.