आयशा सुसाइड केस: पति ने कहा ‘मर जाओ, मरने से पहले वीडियो भेज देना’

नेहा राठौर

अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर मौत को गले लगाने वाली आयशा के आत्महत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस को आयशा की मौत से पहले उसके और उसके पति आरिफ के बीच हुई 70 मिनट की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें आयशा से उसका पति आरिफ कह रहा है कि मर जाओ और मरने के बाद मुझे वीडियो भेज देना।

आपको बात दें कि वीडियो रिकॉर्ड करने के तुरंत बाद 25 फरवरी को 23 वर्षीय आयशा ने साबरमती रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने आयशा के पति, जो राजस्थान का रहने वाला है, उस पाली से गिरफ्तार  कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि आयशा के मरने से पहले उसके और आयशा के बीच पूरे 70 मिनट तक बात हुई थी।

ये भी पढे किसानों ने दिल्ली के बाहर किया नाकाबंदी का ऐलान

इस मामले में आयशा के परिवार वालो ने आरिफ पर किसी और लड़की से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है कि क्या आरिफ आयशा को किसी और लड़की के चक्कर में दहेज़ के लिए परेशान करता था या फिर इस पीछे कोई और बात थी। माना जा रहा है कि आरिफ के फोन से इस मामले में और भी कई सुराग़ मिल सकते हैं। इससे पहले साल 2020 में आयशा ने अहमदाबाद के वटवा पुलिस स्टेशन में आरिफ और उसके परिवार पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज भी कराया था।

आयशा के पिता लियाकत अली का कहना है कि उसकी शादी जुलाई 2018 में राजस्थान के जालौर के रहने वाले आरिफ खान से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही आयशा के ससुराल वाले उसे दहेज़ की मांग करने लगे थे। पहले तो उन्होंने उन्हें कुछ पैसे दिए लेकिन धीरे-धीरे उनका लालच बढ़ता ही चला गया। कुछ महीनों पहले आरिफ ने लड़ाई करके आयशा को वापस घर भी भेज दिया था। उससे फोन पर बात भी नहीं करता था। आयशा से यह सब सहन नहीं हो रहा था इसीलिए उसने आत्महत्या का इतना बड़ा कदम उठाया।

ये भी पढे निर्दोष ने जेल में काटे 20 साल

इसके बाद पुलिस ने आरिफ और उसके परिवारों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वे सब छूट गए थे। पुलिस को मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में आयशा और आरिफ के बीच दहेज़ केस के बारे में हो रही बातों को सुना जा सकता है। आरिफ ने कई बार उस पर दहेज़ का केस वापस लेने के लिए दवाब भी बनाया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi