Atiq Murder : अतीक ने अपने पिता की कब्र पर लिखवाई थी कुरआन पाक की यह आयत, अतीक को खुद पता थी हकीकत

Atiq Ahmad Grave अतीक अहमद और उसके भाई को उनके पिता फ‍िरोज अहमद के बराबर में दफनाया गया है। फ‍िरोज अहमद के कब्र पर पत्‍थर की एक तख्‍ती लगी है। उस पर कुरआन पाक की आयत लिखी है।

प्रयागराज । Atiq Ahmad Grave अतीक अहमद और अशरफ अहमद का दफन प्रयागराज के कसारी मसारी कब्र‍िस्‍तान में हो गया है। अतीक के पिता की कब्र के पास ही अतीक अहमद और अशरफ को दफनाया गया है। कुछ दूरी पर ही अतीक की मां की कब्र है। वहीं कुछ दूरी पर ही अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की भी कब्र है। यान‍ि की अतीक अहमद के परिवार के काफी सदस्‍य इस कब्रि‍स्‍तान में मौजूद हैं।

अतीक के पिता की कब्र पर लिखी है कुरआन की आयत

 

अतीक अहमद के प‍िता का नाम फ‍िरोज अहमद था। अतीक के पिता प्रयागराज में तांगा चलाते थे। अतीक अहमद के पिता का इंतकाल होने के बाद उन्‍हें प्रयागराज के कसारी मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफनाया गया। फ‍िरोज अहमद के कब्र पर पत्‍थर की एक तख्‍ती लगी है। उस पर कुरआन पाक की आयत लिखी है। जिसका मतलब है क‍ि जिसको जिंदगी मिली है उसको एक दिन मरना ही है। जो दुन‍िया में आया है उसको एक दिन मरकर वापस जाना है।

लोग बताते हैं कि अतीक के पिता बेहद सरल स्‍वभाव के थे। वो तांगा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्‍होंने काफी कोशिश की कि अतीक पढ़ लिख जाए। लेकिन अतीक के मुकद्दर में कुछ और लिखा था। अतीक दसवीं कक्षा में फेल हुआ और उसके बाद उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। महज 17 की उम्र में अतीक के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru