सभी स्वास्थ्य केंद्रों को शीघ्र ही मिलेंगी शगुन किट

फिरोजाबाद  । परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नवविवाहित दंपतियों को वितरित करने हेतु 7664 शगुन किट जनपद को प्राप्त हुई हैं। शासन द्वारा शगुन किट देने का उद्देश्य नव दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है, साथ ही अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए जानकारी प्राप्त कराना है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह का कहना है कि खुशहाल परिवार बनाने के लिए सर्वप्रथम परिवार को नियोजित करना है। इसके लिए दंपति को अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इसलिए नवविवाहित दंपतियों को शगुन किट वितरित की जाएंगी। शगुन किट में जरूरी सामान के साथ गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी की एक बुकलेट दी गई है जिसकी मदद से दंपत्ति इच्छानुसार गर्भनिरोधक साधन को अपनाकर परिवार को सीमित बना सकते हैं।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजमोहन का कहना है कि किट जनपद के 9 ब्लॉकों में स्थित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नवविवाहित दंपतियों को प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम के जिला लॉजिस्टिक्स मैनेजर अरविंद चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त शगुन किट शीघ्र ही जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पहुंचाई जाएंगी। नवविवाहित दंपतियों को देने के लिए किट में रुमाल, नेल कटर, शीशा, कंघी तथा अनचाहे गर्भधारण से बचाव के लिए अस्थाई गर्भ निरोधक साधन दिए गए है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दंपतियों को बधाई संदेश भी दिया गया है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi