Monday, April 29, 2024
Homeधर्मपंचांग मास के अनुसार अंग्रेजी तारीखें

पंचांग मास के अनुसार अंग्रेजी तारीखें

नेहा राठौर

आज की पीढ़ी अंग्रेजी कलेंडर के हिसाब से ही चलती है। आज हम सब अंग्रेजी महीनों को ही जानते है। आज हम आपको अध्यात्म के इस लेख में भारतीय पंचांग के मुताबिक महीनों के नाम बताएंगे। पंचांग के अनुसार भी एक साल में 12 महीने होते है। लेकिन इसमें कुछ विविधताएं होती है। यहां सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष दोनों के अलग-अलग महीने होते है। सूर्य महीना सूर्य की संस्कृति से शुरू होता है। वहीं चंद्र मास, पूर्णिमांत और अमांत दो तरह के होते हैं।

सनातन महीनों के नाम नक्षत्रों के नामों को देखकर रखे गए हैं। किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को चांद जिस भी नक्षत्र में होता है। उसी के आधार पर महीने का नाम रखा गया है। सनातन धर्म में नया साल चैत्र मास से शुरू होता है और फाल्गुन मास को खत्म होता है। अंग्रेजी कलेंडर की ही तरह सनातन मास में भी 30 ही दिन होते है। पूर्णिमांत मास पूर्णिमा को खत्म होता है और अमांत माह अमावस को खत्म होता है।

ये भी पढ़ें –  फरीदाबाद के किसान संगठनों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

अंग्रेजी महीने में पंचांग मास

पौष –  आज से 28 जनवरी 2021

माघ –  29 जनवरी से 27 फरवरी 2021

फाल्गुन –  28 फरवरी से 28 मार्च 2021

चैत्र – 29 मार्च से 27 अप्रैल 2021

वैशाख – 28 अप्रैल से 26 मई 2021

ज्येष्ठ – 27 मई से 24 जून 2021

आषाढ़ – 25 जून से 24 जुलाई 2021

श्रावण –  25 जुलाई से 22 अगस्त 2021

भाद्रपद –  23 अगस्त से 20 सितंबर 2021

आश्र्विन – 21 सितंबर से 20 अक्तूबर 2021

कार्तिक – 21 अक्तूबर से 19 नवंबर 2021

मार्गशीर्ष –  20 नवंबर से 19 दिसंबर 2021

पौष – 20 दिसंबर से 17 जनवरी 2022

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments