Friday, May 3, 2024
Homeअपराधआतंकी ने ली कान्सटेबल की जान - ड्यूटी पर जाने के लिए...

आतंकी ने ली कान्सटेबल की जान – ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था कान्सटेबल खुर्शीद अहमद

प्रीति भंडारी
 कश्मीर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार की सुबह आतंकवादियों ने एक कान्स्टेबल की हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल का नाम खुर्शीद बताया जा रहा है , घटना सुबह लगभग 3 बजे के आस – पास की है जब खुर्शीद अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था। हालाँकि घटना को अंजाम देने वालों में कितने आतंकी शामिल थे यह अभी कह पाना मुश्किल है। इसके साथ ही शनिवार को कांस्टेबल खुर्शीद को अंतिम विदाई भी दे दी गई।
इसके अलावा दो दिन पहले भी भीड़ में से एक आतंकी के ग्रनेड हमले का मामला सामने आया था, जिसमे से लोगों को काबू कर रहे 15 सुरक्षा जवान जख्मी हुए थे। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में जो हालात बिगड़े थे, वो शांत होने का नाम नही ले रहे है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जहां 80 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वही 5 हज़ार से ज्यादा लोग घायल हुए है। हमले के कारण लोग दहशत में है, और लगातार पुलिस और सेना को निशाना बना रहे है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने कश्मीर यात्रा के दौरान कहा था कि जल्द ही पेलेट गन को बंद करके किसी और हथियार को शामिल किया जाएगा। कश्मीर के लोग पेलेट गन के इस्तेमाल का लगातार विरोध कर रहे हैं। इससे कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments