Chhath festival

धर्म

छठ पर्व पर पहुंचे केजरीवाल

By अपनी पत्रिका

November 18, 2015

दिल्ली में छठ पूजा का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। यहां काफी मात्रा में लोग पूजा के लिए एकत्रित हुए औरउन्होंने सूर्य को अर्ध्य चढ़ाया छठ घाटों पर पुलिस भी काफी मात्रा में तैनात थी। इन घाटों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था और लोगों को पूजा करने में कोई परेशानी न हो इसके भी अच्छे इंतज़ाम किये हुए थे। इस पावन अवसरपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी पहुंचे और उन्होंने दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए बिहार कीराजनीति पर एक नज़र डाली और बिहार की राजनिती के बारे में बात की गोर तलब है की छठ पूजा सबसे अधिक बिहारऔर पूर्वांचल के लोग ही मानाते है कुल मिलकर अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति के संकेत दिए।

छठ का यह पर्व न केवल दिल्ली बल्कि पुरे भारत और भारत के पडोसी देशों में भी मनाया गया जिसमें बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र तथा नेपाल भी शामिल है। यहाँ भी सूर्य देवता की पूरे मन से अराधना की गई और अर्घ्य चढ़ाया गया। छठ व्रत रखने वाले पहले डूबते और फिर उगते सूरज को अर्घ्य और पुरे मन से पूजा करते है।इस व्रत में पूजा तीन दिन पहले से ही शुरू हो जाती है उगते सूरज को अर्घ्य के साथ ही व्रत तोड़ा जाता है। दिल्ली के अलावा हैदराबाद में हुसैन सागर झील के किनारे छठ पूजा की गई गुजरात तथा महाराष्ट्र में भी बड़ी धूम धाम से छठ का त्यौहार मनाया गया।