अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, फिर एक अंक पर आ सकता है दिल्ली का तापमान
There will be no respite from the cold now, Delhi's temperature may come down to single digit again
पहाड़ों पर गिरने वाली बर्फ और पश्चिमी विक्षोभ का पूर्व की तरफ शिफ्ट होना दिल्ली में एक बार फिर से ठंड लौटा लाया है। दिल्ली का तापमान के इस सप्ताह फिर से एक अंक में आने की संभावना है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत के किसी भी भाग में शीतलहर की संभावना नहीं है मगर फिऱ भी ठंड से राहत मिलने इस सप्ताह तो नहीं मिलने वाली है।
दिल्ली में एक बार फिर से तापमान के एक अंक में आने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदला पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इसके पूर्व में शिफ्ट होने के कारण कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में इस कारण ठंड भी बढ़ेगी। हालांकि यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा और 14 फरवरी के बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। तापमान में यह गिरावट कुछ ही समय के लिए होगा। इस कारण उत्तर पश्चिम भारत के किसी भी भाग में शीतलहर की संभावना नहीं है। दरअसल 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंच जाएगा।
मौसम का अनुमान लगाने वाली स्काईमेंट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से हटकर उत्तर पश्चिम हो जाएगी। इस कारण अगले 2-3 दिन के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के दिल्ली में सतही हवाएं चलेंगी।
लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और किन्नौर में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मध्यम और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर लगातार रुक रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। इसका असर दिल्ली में दिख रहा है। मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवा से पारे में गिरावट आई है पर दिन में खिली हल्की धूप से लोगों का थोड़ी राहत मिलती है। 14 फरवरी के बाद से मौसम थोड़ा गर्म होगा।
Comments are closed.