अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का लंबी बीमारी के चलते निधन
नेहा राठौर
रामानंद सागर की रामायण फेम मशहूर अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य(आर्य सुमंत) का 98 वर्ष की आयु में बुधवार सुबह 7:10 बजे मुबंई में उनके अंधेरी स्थित घर में निधन हो गया। वे निधन से पहले बीमार थे। रामायण के अलावा उन्होंने 50 के दशक में की कई फिल्मों में बतौर हिरो भी काम किया था।
उनकी मौत की पुष्टि खुद उनके पोते विशाल शेखर ने की है। विशाल ने बताया कि आज सुबह दादाजी नींद में ही शांतिपूर्वक तरीके से चल बसे। उन्हें किसी भी प्रकार का कोई रोग या बीमारी नहीं थी। पिछले हफ्ते ही उन्हें तेज बुखार आया था जिसके बाद उन्हें गुरुवार को मुंबई के जूहु स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करया था, लेकिन उनके ठीक होते ही उन्हें वापस घर ले आए थे।

विशाल ने बताया कि उनकी आखरी इच्छा यही थी कि वे ऐसे नाजुक समय में अपने परिवार वालों के साथ ही अपना आखिरी दिन बिताएं। उनकी इसी इच्छा के कारण उन्हें अस्पताल से जल्द घर ले आए थे। वहीं उनके बेटे अशोक शेखर ने कहा कि उनकी देखभाल के लिए घर में ही अस्पताल जैसी तमाम व्यवस्थाओं की पहले से ही व्यवस्था कर दी गई थी।

चंद्रशेखर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक जूनियर आर्टिस्ट की थी। 50 दशक में कई जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वह बाद में कई फिल्मों में बतौर हिरो भी नजर आए और बाद में उन्होंने अपनी के चरित्र अभिनेता की पहचान बनाई। बता दें कि उनकी गेटवे ऑफ इंडिया, फैशन, बरसात की रात, बात एक रात की, अंगुलीमाल जैसी कई फिल्मों में उनकी भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया था।
देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।
आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।
Comments are closed.