Sonipat Suicide: बड़े भाई ने खाया जहर तो आहत होकर छोटे ने लगा ली फांसी, ग्रामीणों ने फंदे पर लटका देखा तो…

गांव चिटाना में दो सगे भाइयों ने आत्महत्या का प्रयास किया। एक भाई ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं छोटे भाई को जैसे ही बड़े भाई के जहर खाने की सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगा ली लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया।

सोनीपत । गांव चिटाना में दो सगे भाइयों ने आत्महत्या का प्रयास किया। एक भाई ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं छोटे भाई को जैसे ही बड़े भाई के जहर खाने की सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगा ली, लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्वजन के बयान दर्ज होने के बाद कारणों का पता चल सकेगा।

 

मृतक पेट्रोल पंप पर करता था काम

सोनीपत के गांव चिटाना के रहने वाले उत्तम (19) ने बुधवार को जहर खा लिया। उत्तम पहले पेट्रोल पंप पर काम करता था और अब कुछ दिन से बिजली निगम में काम करने लगा था। जहर खाने से उसकी मौत हो गई। जब बड़े भाई की मौत की सूचना उत्तम के छोटे भाई तरुण (15) को लगी तो उसने भी फांसी लगा ली।

 

ग्रामीणों ने फंदे पर लटका देख नीचे उतारा

ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद उसे नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। स्वजन और ग्रामीण तरुण को लेकर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। नौवीं कक्षा के छात्र तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने उत्तम के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

पहले भी आत्महत्या का मामला आया था सामने

बता दें कि सोनीपत में इससे पहले भी फांसी लगाने की घटना सामने आई थी। कुछ दिनों पहले पत्नी और उसकी मौसी की प्रताड़ना से तंग आकर झरोठ के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रदीप के चाचा सुरेश कुमार ने युवक की पत्नी और उसकी मौत पर ही उसके भतीजे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru