Saturday, April 20, 2024
Homeअपनी पत्रिका संग्रहवित्तीय धोखाधड़ी की जानकारी देने वालों को 20 लाख तक का इनाम...

वित्तीय धोखाधड़ी की जानकारी देने वालों को 20 लाख तक का इनाम देगा सेबी

नई दिल्ली, 10 मार्च। निरंतर बढ़ रही वित्तीय धोखाधड़ी पर काबू पाने के लिए अब सेबी ने आम जनता का सहारा लेने का मन बनाया है। इसके लिए सेबी ने जानकारी देने वालों को तगड़ा इनाम देने की घोषणा की है।
सेबी ने धोखाधड़ी करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए सूचना देने वाले को २० लाख रुपये तक के इनाम की शुरुआत की है। इसे दो चरणों में दिया जा सकता है, अंतरिम और अंतिम। बृहस्पतिवार को सेबी ने कहा, अंतरिम पुरस्कार राशि उस परिसंपत्ति के मूल्य के २.५% या पांच लाख से अधिक नहीं होगी जिसके संबंध में जानकारी मिलेगी। अंतिम पुरस्कार राशि वसूल की गई बकाया राशि के १०% या २० लाख में जो भी कम होगी उसे लागू किया जाएगा। सेबी को आशा है कि इस योजना से आम जनता भी जागरूक होकर धोखाधड़ी करने वालों पर निगाह रखेगी तथा इससे वित्तीय धोखाधड़ी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments