महाराष्ट्र सरकार में बवाल के बीच संजय राउत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेहा राठौर

महाराष्ट्र सरकार में मचे बवाल के बीच सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर मचे हंगामे पर कहा कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है, तो फिर बार-बार इस्तीफे की बात क्यों की जा रही है।

राउत ने आरोप ने लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जो ऐसा कदम उठा रहे हैं उनके लिए ये ठीक नहीं होगा। अगर ऐसा करने का सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।

उन्होंने कहा कि अगर NCP प्रमुख शरद पवार ने ये तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें कोई तथ्य नहीं है तो उसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे ही सभी का इस्तीफा लेते रहे, तो हमारा सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

राउत बोले कि जब तक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं, तब तक सभी मामलों की जांच बिल्कुल सही तरीके से होगी। उन्होंने ये साफ किया कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के कंधे पर बंदूक रखकर चालई जा रही है, इस तरह विरोधी पक्ष लोगों को गुमराह नहीं कर सकता है।

इसी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना सांसद राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए बोला कि महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियों को भेजने की कोशिश की जा रही है, वही हम एनआईए को सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह ही सुशांत केस में जब सीबीआई ने जांच शुरू की तब भी तो परमबीर ही कमिश्नर थे, लेकिन सीबीआई तब भी कुछ नया नहीं निकाल पाई।

राउत ने कहा कि तीनों पार्टियों ने जो भी तय किया है, लेकिन आखिरी फैसला कैबिनेट के मंच पर मुख्यमंत्री ही लेंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है और ये सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

बता दें कि सचिन वाजे कांड के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमबीर सिंह को हटा दिया गया है, जिसके बाद उनकी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें उन्होंने गृह मंत्री पर आरोप लगाय है कि सचिन वाजे को मुंबई में गृहमंत्री ने हर महीने सौ करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था। चिट्ठी सामने आने के बाद से धीरे-धीरे ये बवाल बढ़ता ही जा रहा है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru