Friday, April 26, 2024
Homeअन्यकांग्रेस की स्थापना दिवस से राहुल गायब

कांग्रेस की स्थापना दिवस से राहुल गायब

संतोष सिंह

28 दिसंबर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए। अब भारतीय जनता पार्टी को फिर एक बार कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का मौका मिल गया है। इसे लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘नौ दो ग्यारह’ हुए राहुल गांधी” कहकर उनपर तंज कसा है। भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने राहुल की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को बधाई, यहां कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी विदेश में आराम कर रहे है…शायद बहुत थक गए हैं। कांग्रेस का हाल ये है कि जो समझदार हैं, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। जनरल वीके सिंह यहीं नहीं रुके, बल्कि दो कदम आगे बढ़ते हुये कहा…यूपीए का नेतृत्व कोई भी करे, चाहे शरद पवार करें, या कपिल सिब्बल करें, आज कांग्रेस का क्या हाल है सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हालत उस बच्चे की तरह है, जो पहले एक खिलौना मांगता है और जब वो मिल जाता है तो कहता है ये नहीं दूसरा चाहिए। 

तिरंगा यात्राका आयोजन 

गौरतलब है कि राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं, जब एक तरफ देश में किसान आंदोलन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्टी का स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’ चलाएं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाये जाने का निर्देश है। 

सफाई देने में जुटी कांग्रेस 

बीजेपी की ओर से लगातार किए जा रहे हमले के बीच कांग्रेस अब सफाई देने में जुट गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं, उनकी नानी की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में बीजेपी को इस पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अभी पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं, सोनिया गांधी हैं। पार्टी राहुल को जो भी जिम्मेदारी देती है, वो उसका वहन करते हैं।

स्थापना दिवस पर राहुल ने किया ट्वीट

विदेश दौरे पर रहते हुए भी सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने ट्वीटर पर ट्वीट कर अपनी भावनायें अभिव्यक्त करते हुये कहा, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद…!!!’

कांग्रेस में अध्यक्ष का इतिहास

अबतक कांग्रेस पार्टी में 88 अध्यक्ष रह चुके हैं। आजादी के बाद 73 सालों में कांग्रेस में 18 अध्यक्ष बनें। 73 सालों में ज्यादातर समय नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष रहा। 38 साल नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अध्यक्ष पद संभाला। आजकल कांग्रेस अपने काफी कठिन दौर से गुजर रही है। नेतृत्व को लेकर अंदरूनी घमासान की वजह से पार्टी के वजूद पर बादल मंडरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें150 सैनिक कोरोना पॉजिटिव…!!!

कांग्रेस की स्थापना

आजादी से 62 साल पहले 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस का पार्टी की स्थापना हुई थी। हालांकि एओ ह्यूम को जीवित रहते कभी पार्टी के संस्थापक के रुप में दर्जा नहीं मिला। साल 1912 में मौत के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया। कांग्रेस की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष भारतीय को चुना गया। 1885 में 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था। गौरतलब है कि अग्रेजों ने ही योजना बनाकर कांग्रेस पार्टी की स्थापना करवाई थी। साल 1857 के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ विरोध काफी बढ़ गया था। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही अंग्रेजों ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की योजना बनाई, जहां सभी भारतीय अपनी भड़ास निकाल सकें। इसके लिए अंग्रेजों ने एओ ह्यूम को चुना।

38 साल नेहरूगांधी परिवार पार्टी का अध्यक्ष

साल 1885 से लेकर अबतक कांग्रेस पार्टी में 88 अध्यक्ष रह चुके हैं। आजादी के बाद 73 सालों में कांग्रेस में 18 अध्यक्ष बनें। 73 सालों में ज्यादातर समय नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष रहा। 38 साल नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अध्यक्ष पद संभाला। बाकी 35 साल गैर नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष चुना गया। नेहरू-गांधी परिवार से सबसे पहले साल 1951 में जवाहर लाल नेहरू ने अध्यक्ष पद संभाला था। इसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी अध्यक्ष बनें।

ये भी पढ़ेंकांग्रेस पार्टी ने सुल्तानपुरी में मनाया 136वां स्थापना दिवस

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments