Thursday, April 18, 2024
Homeअन्यकांग्रेस पार्टी ने सुल्तानपुरी में मनाया 136वां स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी ने सुल्तानपुरी में मनाया 136वां स्थापना दिवस

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

नई दिल्ली।। 28 दिंसबर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस बना रही है। जिसके चलते देश भर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े लोग कांग्रेस पार्टी के बारे में लोगों को अवगत करा रहे है।

एक ऐसा ही नजारा दिल्ली के सुल्तानपुरी में देखने को मिला जहां कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक जय किशन ने अपने कार्यलय पर 136वां स्थापना दिवस का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग भी शमिल हुए।

पूर्व विधायक जय किशन ने झंडा आरोहण करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के लोगों के बारे में सोचती है, और साथ ही अगर सभी को अच्छा खाना है या पहनना है और अच्छा कमाना है तो फिर से कांग्रेस को लाए। और साथ ही ये भी बताया की हम कभी हारे नही जाते बल्कि हमें सरकारी मशीनों के चलते हराया जाता है।

क्योंकि जिस दिन काग्रेंस आई तो देश में गरीबी खत्म हो जाऐगी। और साथ ही बाकी पार्टियों का वर्चस्व भी खत्म हो जायेगा। जय किशन ने लोगों से बात करने के बाद छोटे-छोटे बच्चो को स्थापना दिवस की खुशी में चॉकलेट देते हुए काग्रेस पार्टी जिंदा बाद और कांग्रेस से जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जायेगा जैसे नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments