Wednesday, April 24, 2024
Homeअन्यपूर्व मुक्केबाज डिंग्को के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया शोक

पूर्व मुक्केबाज डिंग्को के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया शोक

नेहा राठौर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व मुक्केबाज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान में मुक्केबाजी की लोकप्रियता बढ़ाने में सहायता की।

डिंग्को सिंह को भारत में सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक माना जाता था। उनका जन्म 1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर डिंग्को को एक उत्कृष्ट मुक्केबाज कहा, जिन्होंने अपने खेल करियर के दौरान कई प्रशंसा हासिल की।

यह भी पढ़ें  – कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने थामा बीजेपी का हाथ

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि “श्री डिंग्को सिंह खेल के एक सुपरस्टार, एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे, जिन्होंने जीवन में कई सम्मान हांसिल किए और मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”।

प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी डिंग्को के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, साइ मीडिया ने ट्वीट किया कि ‘पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज डिंग्को सिंह के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। 1998 के एशियाई खेलों में डिंग्को स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेल इतिहास में एक शानदार पल था। हम उनके परिवार और उनके दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं”।

छह बार विश्व चैंपियन रही मैरी कॉम ने भी ट्वीट किया कि आप हमारे नायक थे, आप भले ही चले गए हों लेकिन उनकी विरासत हमेशा हमारे बीच बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें  – गूगल ने एक्ट्रेस शर्ले टेम्पल का डूडल बनाकर, उन्हें किया सम्मानित

बता दें कि डिंग्को सिंह मई 2020 में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद वह जल्द ही ठीक भी हो गए थे। 42 वर्षीय डिंग्को को पिछले ही साल अप्रैल में लीवर कैंसर के इलाज के लिए इम्फाल से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था। वहीं उन्होंने लंबी बीमारे के चलते आखरी सांस ली।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments