Friday, April 26, 2024
Homeतकनीकी/ विज्ञानगूगल ने एक्ट्रेस शर्ले टेम्पल का डूडल बनाकर, उन्हें किया सम्मानित

गूगल ने एक्ट्रेस शर्ले टेम्पल का डूडल बनाकर, उन्हें किया सम्मानित

नेहा राठौर

हर बार अपने डूडल से सबको हैरान करने वाले गूगल ने इस बार अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर शर्ले के 93वें जन्मदिन पर शानदार डूडल बनाया है। इस बार गूगल ने एक्ट्रेस के सम्मान में एक एनिमेटेड डूडल बनाया है। इस डूडल में टेम्पल को एक चाइल्ड स्टार के रूप में दिखाया गया है। टेम्पल सिर्फ एक सिंगर और एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक डिप्लोमैट भी थी। इसलिए गूगल ने डूडल में उन्हें 6 साल की उम्र में डांस करते दिखाया है और वहीं ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भाषण देते हुए और एक अवार्ड लेते हुए भी दिखाया है। इन तीनों तस्वीरों को गूगल ने GIF में दिखाया है।

बता दें कि टेम्पल ने डांसिंग 3 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं साल 1934 में stand up and cheer पर किए गए उनके टो-टैप डांस ने पूरे अमेरिका का दिल जीत लिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करीब 6 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने करियर के लॉन्चिंग साल में करीब 12 फिल्मों में काम किया था। जिसके बाद वह अमेरिकी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा चर्चित स्टार्स में से एक बन गई है। वह पहली ऐसी चाइल्ड एक्टर थी, जिन्होंने 6 साल की उम्र में अकेडमी अवार्ड हासिल किया था।

यह भी पढ़ेंट्विटर ने सरकार की अपील के बाद ब्लॉक किया जैजी बी का अकाउंट, जानिए वजह

जैसे-जैसे समय बीता वैसे वैसे शर्ले की जिंदगी बदलती चली गई। वह साल 1942 तक शर्ले रेडियो स्टार बन चुकी थी। उन्होंने जूनियर मिस के स्टार के रूप में लोगों के दिलों को जीतना शुरू कर दिया था। बता दें कि जूनियर मिस एक लड़की कहनी है, जिसमें वह न्यूयॉर्क शहर में बड़ी होती है। उन्होंने कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने हॉलीवुड से सिर्फ 22 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद 1958 में उन्होंने खुद पर लिखी किताब शर्ले टेम्पल की स्टोरी को नैरेट किया। यह सीरिज बच्चों के लिए थी, जिसमें परिवार व दोस्तों से जुड़ी कहानियां सम्मलित थीं।

इनमें से कुछ पर तो फिल्में भी प्रसारित की गई है। साल 1969 में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधि बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने 1972 में संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस में मानव पर्यावरण पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। गूगल डूडल की वेबसाइट पर बताया गया है कि घाना में एक राजदूत और पहली महिला चीफ ऑफ प्रोटोकॉल टू स्टेट डिपार्टमेंट के रूप में उनकी राजनयिक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए 1988 में, उन्हें Honorary Foreign Service Officer भी नियुक्त किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments