दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की मौत, कराची में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Passenger died in Delhi-Doha Indigo flight, emergency landing took place in Karachi

नई दिल्ली, १३ मार्च। दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट दिल्ली से दोहा जा रही थी। इंडिगो एयरलाइन की उड़ान में एक पैसेंजर की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी। फ्लाइट के लैंड होने से पहले यात्री की कथित तौर पर मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति की पहचान नाइजीरियाई नागरिक के रूप में हुई है।

इस संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची डायवर्ट कर दिया गया। दुर्भाग्य से, आगमन पर यात्री को हवाई अड्डे की मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और सवेंदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।  हम वर्तमान में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में फ्लाइट के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले २० फरवरी को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन डायवर्ट कर दिया गया था। जनवरी के मध्य में इसी तरह की एक घटना में, मदुरै- दिल्ली इंडिगो की एक फ्लाइट को एक पैसेजंर के साथ एक मेडिकल इमरजेंसी सिचुएशन के बाद इंदौर हवाई अड्डे पर भेजा गया था।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru